विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम ग्रिड योजना: मथुरा में विकास कार्य पकड़ेगा रफ्तार, सीसी सड़क-फुटपाथ बनेंगे, लगेंगी आकर्षक लाइटें

Published: Wed, 11 Nov 2026 06:26 PM (IST)

मथुरा में सीएम ग्रिड योजना के तीसरे चरण के तहत 130 करोड़ रुपये की लागत से पांच प्रमुख सड़कों का विकास कार्य अब तेजी पकड़ेगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. सीएम ग्रिड योजना का तीसरा चरण शुरू हुआ।

  2. पांच प्रमुख सड़कों का होगा समेकित विकास कार्य।

  3. 130 करोड़ रुपये से 15 माह में कार्य पूर्ण।

जागरण संवाददाता, मथुरा। सीएम ग्रिड योजना के तहत फेस तृतीय में मंजूर शहरी पांच प्रमुख मार्ग का समेकित विकास कार्य अब रफ्तार भरेगा। दीपोत्सव को लेकर नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो, इसको देखते हुए ये कार्य बंद करा दिए गए थे। करीब 130 करोड़ रुपये से मंजूर ये कार्य अब तेजी से होंगे। 15 माह में ये कार्य कराए जाएंगे। ठेकेदारों ने निर्माण सामग्री कार्यस्थल पर पहुंचा दी है। अब मजदूरों की संख्या में भी वृद्धि कर सभी काम समय से कराए जाएंगे।

वर्ष 2024-25 में सरकार ने शहर की सड़कों के समेकित विकास के लिए सीएम ग्रिड योजना नगर निगम के बजट में शामिल की। प्रथम फेस में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आसपास समेकित विकास कराया गया।

नई योजना के कारण इसे समझने में कार्यदायी कंपनी एवं अधिकारियों को मुश्किलें आईं थी। ये कार्य समय पर पूर्ण न हुआ, जिसकी समयावधि बढ़ाई गई। अब ये कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके बाद द्वितीय फेस में स्वीकृत कार्य चल रहे हैं।

समेकित विकास को मंजूरी

बीते महीने तृतीय फेस में शामिल डैंपियर नगर मछली फाटक से राजकीय संग्रहालय तक, भरतपुर गेट से एसबीआई तिराहा होते हुए जंक्शन अंडरपास तक, मसानी से गोकुल रेस्टोरंट, वृंदावन में छटीकरा से रुक्मणि विहार गोल चक्कर होते हुए तेहरा मोड़ तक एवं तेहरा मोड़ से छटीकरा-वृंदावन मार्ग तक मार्ग के समेकित विकास को मंजूरी मिली।

नगर निगम द्वारा संबंधित फर्म को बीते दिनों कार्यादेश जारी कर दिए, लेकिन निर्माण कार्य से दीपोत्सव पर नागरिकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए पांच नवंबर से काम बंद करा दिए गए थे। वहीं जो काम कराए गए उसे समतल भी कराया गया। अब जबकि दीपोत्सव खत्म हो चुका है, ऐसे में अब ये निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ेंगे।

डैंपियर नगर में फुटपाथ बनाने के लिए मोटी गिट्टी डाली जा रही है। एक-दो दिन बाद काम तेजी से शुरू होंगे। ठेकेदार ने अहिल्याबाई होल्कर पार्क के पास निर्माण सामग्री का स्टाक कर रखा है। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया, सभी काम निर्धारित समय पर पूर्ण होंगे। गुणवत्ता की भी निगरानी की जाएगी।

सीएम ग्रिड में ये होंगे कार्य

सीएम ग्रिड योजना में केवल 10 मीटर चौड़ी सड़कों का ही समेकित विकास कराया जाता है। इसके तहत सीसी सड़क, फुटपाथ बनाए जाएंगे। बिजली, इंटरनेट आदि लाइनें भूमिगत की जाएंगी। फुटपाथ पर आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सीएम ग्रिड सड़कों की धीमी रफ्तार, उद्घाटन का करना होगा इंतजार

यह भी पढ़ें- सीएम ग्रिड योजना: मेरठ में जेलचुंगी-तेजगढ़ी फोरलेन सड़क का निर्माण जल्द, मिलेगी जाम से मुक्ति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।