Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कान्हा की नगरी में सरकार देगी श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात; ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा करने वालों को मिलेगी बड़ी सहूलियत

    Updated: Mon, 05 Feb 2024 01:40 PM (IST)

    Mathura News IN Hindi मथुरा- ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में बनेंगे कच्चे-पक्के मार्ग। विकास की कड़ी में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में कच्चे व पक्के मार्ग बनाए जाने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। डीपीआर भी तैयार की जा चुकी है। यह योजना शासन में लंबित है। अब ये योजना जल्द धरातल पर नजर आएगी।

    Hero Image
    Mathura News: मथुरा- ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में बनेंगे कच्चे-पक्के मार्ग।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। कान्हा की नगरी में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं विकसित करने पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। 

    ब्रज में है विशेष महत्व

    ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा का विशेष महत्व है। यहां दूर-दूर से लोग ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा लगाने आते हैं। अधिमास में परिक्रमा करने वालों की खासी भीड़ रहती है। लेकिन, परिक्रमा मार्ग पर सुविधाएं विकसित न होने के चलते श्रद्धालुओं को खासी परेशानी होती है। पूर्व में सड़क परिवहन राज मंत्रालय द्वारा ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के विकास की सहमति दी गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंत्रालय ने कंसल्टेंट नियुक्त कर परिक्रमा मार्ग की डीपीआर भी तैयार कराई थी। इसके हिसाब से अनुमानित लागत करीब 5400 करोड़ रुपये की आंकी गई थी। यह परियोजना वर्तमान में मंत्रालय में लंबित है। 15 जनवरी को हुई बैठक में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने इस संबंध में ब्रज तीर्थ विकास परिषद एवं लोनिवि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। ऐसे में यह योजना जल्द धरातल पर नजर आएगी।

    यह है बाह्यवेदी परिक्रमा मार्ग

    लोनिवि द्वारा बाह्यवेदी परिक्रमा मार्ग का सर्वे कर लिया गया है। डीपीआर तैयार की जानी है। इस परिक्रमा मार्ग की कुल लंबाई 265 किलोमीटर है। इसमें से 158 किलोमीटर मार्ग उत्तर प्रदेश, 71 किलोमीटर मार्ग राजस्थान और 36 किलोमीटर मार्ग हरियाणा राज्य में आता है। इस परियोजना की लागत 1065 करोड़ आंकी गई है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा धर्मार्थ विभाग के बजट से कराया जाएगा।

    ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: सूना सूना है बांकेबिहारी का आंगन, आखिर क्या है वजह, वीकेंड में तसल्ली से मिले ठाकुरजी के दर्शन

    यह है अंतर्वेदी परिक्रमा मार्ग

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा अंतर्वेदी ब्रज 84 कोस परिकमा मार्ग के विकास की सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई थी। इस मार्ग की कुल 299.83 किमी है। इसमें से 236.83 किमी मथुरा जनपद, 60 किमी राजस्थान राज्य तथा तीन किमी मार्ग हरियाणा राज्य की सीमा में आता है।

    परिक्रमा मार्ग बनाए जाने के संबंध में अभी हमारे पास कोई पत्र नहीं आया है। अगर निर्देश मिलेंगे तो कार्य कराया जाएगा। −मनोज सेंगर, सहायक अभियंता, लोनिवि प्रांतीय खंड

    ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में कच्चे-पक्के मार्ग बनाए जाएंगे। प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया होगी। - नगेंद्र प्रताप, सीईओ, उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद।