नीमकरौरी बाबा खालसा में किया वृंदावन चक्षु पंचांग का विमोचन
पंचांग में आने वाले वर्ष के पर्व-उत्सव की तिथियों का उल्लेख किया गया है

संवाद सहयोगी, वृंदावन: कुंभपूर्व वैष्णव बैठक के नीम करौरी बाबा खालसा में ब्राह्मण महासभा द्वारा तैयार किए गए पंचांग वृंदावन चक्षु का धर्माचार्यों ने विमोचन किया। पंचांग में आने वाले वर्ष के पर्व-उत्सव की तिथियों का उल्लेख किया गया है।
कुंभपूर्व वैष्णव बैठक के नीमकरौरी बाबा खालसा में वृंदावन चक्षु पंचांग का विमोचन करते हुए आध्यात्मिक गुरु डा. अनुरागकृष्ण पाठक ने कहा, यह पंचांग वैदिक गणना के अनुरूप है। इसमें विशेष रूप से तिथि, वार का ध्यान रखा गया है। कहा, कोई भी शुभ कार्य बिना शुभ मुहूर्त के नहीं होता, वृंदावन चक्षु पंचांग में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है। पंचाग के प्रकाशक एवं ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने कहा, विगत ग्यारह वर्षों से निरंतर वृंदावन चक्षु पंचांग का प्रकाशन हो रहा है। पंचांग में स्थानीय उत्सवों के साथ-साथ सभी प्रमुख त्यौहार, जयंतियों का उल्लेख किया है। वर्षभर का भविष्य काल गणना के आधार पर दिया गया है। ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा, नगर निगम उपनेता राधाकृष्ण पाठक, डोरीलाल गौतम, वंशी तिवारी, गोपाल शरण शर्मा, रमेशचंद्र शास्त्री, ब्रजमोहन खांडाल मौजूद रहे। त्यागी महंतों ने दिया श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास को समर्थन
संस, वृंदावन: श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास को खाक चौक अखाड़े के महंत व महामंडलेश्वरों ने समर्थन दिया।
शुक्रवार को कुंभपूर्व वैष्णव बैठक क्षेत्र में न्यास के अध्यक्ष आचार्य देवमुरारी बापू ने कहा, खाक चौक के महामंडलेश्वर रामनाथ दास की अगुवाई में कई प्रदेशों से आए संतों ने एक स्वर से श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाने के लिए न्यास ट्रस्ट का समर्थन किया। कहा, अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने जा रहा है, इसी तरह मथुरा में कृष्ण जन्म स्थली से अवैध शाही ईदगाह मस्जिद को हटाकर भव्य श्री कृष्ण जन्म स्थान बने इसके लिए खाक चौक की 51 सदस्य महामंडलेश्वर की समिति ने समर्थन दिया। आचार्य देवमुरारी बापू ने कहा, खाक चौक व्यवस्था समिति के अध्यक्ष महामंडलेश्वर सीतारामदास त्यागी इस समय हरिद्वार कुंभ में है। बैठक में त्यागी संत-महंतों ने कहा, अध्यक्ष से संपर्क कर संतों को न्यास से जोड़ा जाएगा। कहा, एक व्यापक आंदोलन का रूप दिया जाएगा। महंत रामनाथ दास त्यागी, महंत गोपाल दास, महंत बलराम दास, महंत अमरदास, महंत रामदास, महंत कैलाश दास, महंत रघुनाथ, शत्रुघ्न दास, महंत बिहारी बाबा, महंत बालक दास महात्यागी, महंत श्यामसुंदर दास, महंत किशोरी दास, महंत जमुना दास, महंत सुखराम दास, महंत भैरव दास, महंत रामस्वरूप दास, महंत मोहन दास मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।