Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lunar Eclipse: चंद्रग्रहण पर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन समय में बदलाव, नोट कीजिए पट खुलने की टाइमिंग

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 11:16 AM (IST)

    वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में 7 सितंबर को चंद्रग्रहण के कारण दर्शन समय में बदलाव किया गया है। चंद्रग्रहण रात 958 से 126 तक रहेगा और सूतककाल दोपहर 1257 से शुरू हो जाएगा। राजभोग सेवा के दर्शन सुबह 530 से 815 तक और शयनभोग आरती के दर्शन सुबह 1000 से दोपहर 1230 तक होंगे। मंदिर प्रबंधक के अनुसार 8 सितंबर को दर्शन नियमित समय पर होंगे।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा सात सितंबर को वर्ष का दूसरा चंद्रग्रहण है। चंद्रग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से एक बजकर 26 मिनट तक चलेगा। लेकिन, इससे पहले दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर सूतककाल शुरू हो जाएगा। ऐसे में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन समय में परिवर्तन किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंद्रग्रहण पर सुबह साढ़े पांच बजे से दर्शन देंगे बांकेबिहारी

    इस दिन राजभोग सेवा के दर्शन सुबह साढ़े पांच से 8 बजकर 15 मिनट तक चलेगी, जबकि शयनभोग आरती के दर्शन सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक ही होंगे। इसके बाद मंदिर बंद रहेगा और दूसरे दिन नियत समय पर श्रद्धालुओं को दर्शन हो सकेंगे।

    सुबह साढ़े पांच बजे खुलेंगे पट तो दोपहर को साढ़े बारह बजे बंद होगा मंदिर

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा द्वारा जारी सूचना के अनुसार चंद्रग्रहण के दिन सात सितंबर की सुबह साढ़े पांच बजे राजभोग सेवा के दर्शन शुरू होंगे और 5 बजकर 40 मिनट पर श्रृंगार आरती होगी, इसके बाद 8 बजकर 10 मिनट पर राजभोग आरती के बाद 8 बजकर 15 मिनट पर पट बंद हो जाएंगे।

    आठ सितंबर को नियमित समय पर ठाकुरजी अपने भक्तों को दर्शन देंगे

    शयनभोग सेवा के दर्शन सुबह दस बजे शुरू होंगे और 12 बजकर 25 मिनट पर शयनभोग आरती के बाद साढ़े बाहर बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। इसके बाद आठ सितंबर को नियमित समय पर ठाकुरजी अपने भक्तों को दर्शन देंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner