Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: 'अयोध्या, काशी का काम हुआ, अब...' मथुरा में कांग्रेस के खिलाफ बरसे योगी आदित्यनाथ

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 02:49 AM (IST)

    राधे-राधे और ठाकुर बांकेबिहारी लाल की जय के साथ भाषण की शुरुआत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमने अयोध्या के लिए 500 वर्षों का इंतजार किया लेकिन संघर्ष से पीछे नहीं हटे। अंतत मोदी जी के प्रयास से वहां प्रभु राम विराजमान हो गए हैं। इससे वहां के लोगों की आय भी कई गुणा बढ़ी है। अब पूरा फोकस ब्रजभूमि पर है।

    Hero Image
    मथुरा के सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित एक जनसभा को सीएम योगी ने संबोधित किया।(फोटो सोर्स: जागरण)

    विनीत मिश्र, मथुरा। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को श्रीकृष्ण की धरा पर थे। नौ दिन में दूसरी बार यहां आए योगी ने मंच से सीधे कहा,"अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए, काशी का भी काम हो गया। अब मथुरा की ही बारी है।"

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर इशारे में कहा,"कुछ मामले न्यायालय में लंबित हैं, इस वजह से रुकना पड़ता है। परंतु हमारे साक्ष्य मजबूत हैं। हम न्यायालय में पूरा पक्ष रखेंगे।" कृष्ण कृपा से जीत की भी उम्मीद जताई। योगी के यह कहते ही पंडाल जयकारों से गूंज उठा।

    योगी के इस संदेश को भाजपा के नारे अयोध्या, काशी और मथुरा के संदर्भ में माना जा रहा है। मथुरा के सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी की विजय संकल्प नामांकन सभा में सीएम योगी के भाषण के केंद्र में कान्हा और ब्रज विशेष रूप से था।

    अब पूरा फोकस ब्रजभूमि पर

    राधे-राधे और ठाकुर बांकेबिहारी लाल की जय के साथ भाषण की शुरुआत करते हुए कहा,"हमने अयोध्या के लिए 500 वर्षों का इंतजार किया, लेकिन संघर्ष से पीछे नहीं हटे। अंतत: मोदी जी के प्रयास से वहां प्रभु राम विराजमान हो गए हैं। इससे वहां के लोगों की आय भी कई गुणा बढ़ी है। अब पूरा फोकस ब्रजभूमि पर है। अयोध्या, मथुरा और काशी में सबसे पहले मतदान मथुरा में ही है। इसलिए यहां से पूरे प्रदेश के लिए स्पष्ट संदेश जाना चाहिए।"

    उन्होंने कहा,"पहले कोई जय श्रीराम भी कह देता था तो उन पर लाठी और गोलियां चलती थीं। अब ऐसा कहने पर फूल बरसते हैं।" उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि कांग्रेस को 60 वर्ष शासन का अवसर मिला। क्यों नहीं काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण किया। काशी से साठ वर्ष प्रतिनिधित्व करने के बावजूद क्यों नहीं वहां के विकास पर सोचा। क्यों नहीं मथुरा-वृंदावन के बारे में सोचा।"

    विपक्ष पर बरसे योगी

    सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अन्य दलों को प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। इसलिए कांग्रेस के नेता अपना आपा खो बैठे हैं।

    उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की टिप्पणी को लेकर कहा कि अब कांग्रेस नेता भारत की आधी आबादी पर अभद्र टिप्पणी कर अपमान करने पर उतारू हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने 16 कलाओं के साथ यहीं पर अवतार लिया है। हेमा मालिनी कला क्षेत्र से हैं। कला का सम्मान करने के लिए इससे अच्छी भूमि कौन सी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: सुरजेवाला के बयान को लेकर कांग्रेस पर बरसे CM योगी, बोले- '...ऐसा सबक सिखाएंगे; भविष्य में नहीं कर पाएंगे राजनीति'