Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोसीकलां - टूटी सड़कें-गंदा पानी, वाटर व‌र्क्स कालोनी बनी पहचान

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 19 Oct 2021 06:05 AM (IST)

    फोटो - 36 - नगर पालिका ने आवंटित किए थे संगठित विकास योजना के तहत आवास ...और पढ़ें

    Hero Image
    कोसीकलां - टूटी सड़कें-गंदा पानी, वाटर व‌र्क्स कालोनी बनी पहचान

    संवाद सूत्र, कोसीकलां (मथुरा): नगर पालिका ने संविदा कर्मचारियों को हटा दिया है। इससे गंदगी कालोनियों को अपनी चपेट में ले रही है। वाटर व‌र्क्स कालोनी में नालियों में सिल्ट जमा है। सड़क टूटी हुई हैं। पीने के पानी का इंतजाम नहीं है। पालिका के एक पार्क को टैक्सी स्टैंड बन दिया गया है। नगर में अधिकांश कालोनियों का यही हाल है। शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से लोगों में आक्रोश पनप रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर पालिका परिषद द्वारा संगठित विकास योजना के तहत वाटर व‌र्क्स कालोनी में करीब दो दर्जन से अधिक आवास व दो पार्क लोगों को आवंटित किए थे। पालिकाध्यक्ष द्वारा लोगों को सभी सुविधाएं दिए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन समय व्यतीत हो जाने के बाद अब तक कालोनी के लोगों को सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। स्थानीय निवासी सरमन अग्रवाल ने बताया कि कालोनी की सड़कें टूटी हैं, यहां नाली न होने के कारण बरसात का पानी सड़कों पर ही हिलोरें मारता दिखाई देता है। संजय अग्रवाल ने बताया कि यहां बने पार्कों में या तो खुले जानवर विचरण करते हैं या फिर यहां गंदगी का ढेर लगा रहता है। एक पार्क को तो लोगों ने टैक्सी स्टैंड बना दिया है। यतेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पहले तो कालोनी में सफाई करने के लिए कर्मचारी आते थे, लेकिन पिछले एक माह से यहां किसी कर्मचारी ने सुध नहीं ली है। इसकी कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। अधिशासी अधिकारी पूर्णिमा दुबे ने बताया कि अभी उनके संज्ञान में ऐसी कोई शिकायत नहीं है। यदि लोगों को कुछ परेशानी है तो वे स्वयं जाकर कालोनी का निरीक्षण करेंगी।