Mathura Flood Update: वृंदावन के खादर की कॉलोनियों में अब भी बाढ़ के हालात, सड़क पर भरा पानी और दल-दल
वृंदावन के खादर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अभी भी बनी हुई है। यमुना का जलस्तर घटने के बाद भी घरों में पानी और मिट्टी से दलदल है जिससे लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। निचले इलाकों में अभी भी जलभराव है और सड़ते पानी से दुर्गंध आ रही है। निवासियों का कहना है कि कालोनी नीचे होने के कारण मार्गों और घरों में पानी भरा हुआ है।

संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। यमुना का जल स्तर भले ही खतरे के निशान से नीचे आ गया है। लेकिन, खादर क्षेत्र की कालोनी में अभी भी बाढ़ जैसे हालात बने हैं। घराें में पानी के साथ आई मिट्टी और गंदगी से दल-दल हो गई है तो वही के बाहर मार्ग नीचे होने के कारण जलभराव हो रहा है। इसमें से तेज दुर्गंध के कारण लोगों का घर में रहना मुश्किल हो रहा हैं।
खादर की कॉलोनी में अब भी बाढ़ के हालात
यमुना के तटवर्ती क्षेत्र खादर की केशव नगर, ब्रह्मर्षि वाटिका, श्रीजीवाटिका, श्याम नगर, तुलसीवन क्षेत्र, हुड़दंग नगर में लोगों के मकान ऊंचे होने पर पानी निकल गया है। लेकिन, मकानाें में सात दिनो से अधिक समय तक बाढ़ का पानी भरा होने के कारण के कारण पानी के साथ आई गंदगी और मिट्टी के कारण दल-दल की स्थिति बनी हुई है, जबकि श्याम नगर, तुलसीवन के पीछे, मोहिनी नगर के निचले हिस्से में बने मकानाें में दो से तीन फीट पानी भरा हुआ है। घरों को जाने वाले कच्चे मार्गों पर घुटने से ऊपर दूषित पानी भरा हुआ है।
चोरी के डर से लोग घरों में रहने को मजबूर
कॉलोनी में चोरी के डर से घरों में रह रहे लोगों को मार्ग पर भरे दूषित पानी में होकर आवागमन करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं घर के दरवाजे के सामने मार्ग पर भर रहे दूषित पानी के सड़ जाने पर तेज दुर्गंध आ रही है। इससे कॉलोनी के घरों में लोगों को जीना दुश्वार हो रहा है।
श्यामकुटी निवासी बबलू, सेामप्रकाश एवं प्रवीन का कहना है कि यमुना का पानी भले ही उतर गया हो लेकिन अभी भी कॉलोनी नीचे होने के कारण मार्गों और कुछ घरों में पानी भरा हुआ है। कॉलोनी के कच्चे मार्गों पर बाढ़ के पानी के साथ गंदगी जमा हो गई हैं। घरों में तेज दुर्गंध से रहना मुश्किल हो रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।