कायस्थ समाज कराएगा शक्ति का एहसास: प्रदीप माथुरा
राजनैतिक भागीदारी को चलाई जाएगी बदलाव की मुहिम

संवाद सहयोगी, मथुरा : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजनैतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि कायस्थ समाज अब शक्ति का एहसास कराएगा। राजनैतिक भागीदारी के लिए प्रदेश में बदलाव हेतु मुहिम शुरू की जाएगी। सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से किए जाएंगे। वह कृष्णा नगर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। माथुर ने कहा कि अस्तित्व के लिए संघर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत भौतिक व वर्चुअल मीटिग, इंटरनेट मीडिया पर कैंपेन शांतिपूर्वक शुरू की जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर प्रदर्शन और ज्ञापन दिए जाएंगे। देश में कायस्थों की संख्या करीब 10 करोड़ है, प्रदेश में 1.25 करोड़ है। कायस्थ समाज चित्रगुप्त भगवान का वंशज है। जो भी राजनैतिक दल कायस्थ समाज को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देगा, कायस्थ समाज उसी पार्टी का समर्थन करेगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एके श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा, शांत प्रियता, शालीनता को सरकार व राजनैतिक पार्टियों ने हमारी कमजोरी मान लिया है। प्रदेश में सवा करोड़ की आबादी 67 सीटों पर किसी भी पार्टी के प्रत्याशी को हराने-जिताने की क्षमता रखती है। प्रदेश की 25 सीट किसी भी सहायता के बिना जीतने की क्षमता है। बीजेपी व प्रदेश सरकार द्वारा कायस्थ समाज के एक भी व्यक्ति को किसी भी बोर्ड या संस्था का अध्यक्ष, किसी भी नगर निगम में महापौर, विधान परिषद सदस्य, राज्यसभा सदस्य, लोकसभा में एक भी सीट न दिया जाना कायस्थ समाज की उपेक्षा है। कायस्थ समाज ने देश की आजादी से लेकर तमाम क्षेत्रों में योगदान दिया है। जगदीश अस्थाना, डा. शरद सक्सेना, सुरेश सक्सेना, अजय सक्सेना, अक्षय सक्सेना, मयंक सक्सेना, शोभित कुलश्रेष्ठ, अभिषेक सक्सेना, अभिनव सक्सेना मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।