सास-ससुर की मौत के बाद दामाद ने दो सालियों से किया दुष्कर्म, मकान की रकम हड़पी, मथुरा में हैवान जीजा गिरफ्तार
मथुरा में माता-पिता की मृत्यु के बाद जीजा पर दो सालियों से दुष्कर्म और उनका मकान बेचकर रकम हड़पने का ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
जीजा पर दो सालियों से दुष्कर्म और संपत्ति हड़पने का आरोप।
पीड़िता की शिकायत पर आरोपित विशाल सिंघल को किया गया गिरफ्तार।
पुलिस आरोपित की पत्नी की भूमिका की भी कर रही है जांच।
जागरण संवाददाता, मथुरा। माता-पिता की मृत्यु के बाद चार सालियों को अपने घर में रखने वाले जीजा पर दो बहनों से दुष्कर्म करने और मकान बिकवाकर उसकी रकम हड़पने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस उसकी पत्नी की भूमिका की भी जांच कर रही है।
कोतवाली शहर के रहने वाले आरोपित विशाल सिंघल की अड़ींग में हार्डवेयर की दुकान है। पीड़िता के माता-पिता की मृत्यु के बाद वह अपनी तीन बहनों के साथ जीजा विशाल के घर रहने लगी थी। समय के साथ दो बहनों की शादी हो गई, जबकि दो अविवाहित हैं।
पीड़िता और उसकी छोटी बहन से किया दुष्कर्म
आरोप है कि इसी दौरान विशाल ने पीड़िता और उसकी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी गईं। पीड़िता का मकान भी बिकवा दिया गया, लेकिन उसकी रकम विशाल ने अपने पास रख ली। रकम मांगने पर वह धमकाने लगा। पीड़िता ने अपनी विवाहित बहन से भी पैसे वापस दिलाने की बात कही, लेकिन उसने पति का समर्थन किया।
एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
शुक्रवार को पीड़िता ने एसएसपी श्लोक कुमार से न्याय की गुहार लगाई। इस पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जीजा विशाल को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अजय कौशल ने बताया आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।