विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा: आयकर की टीम फिर पहुंची तो मच गई खलबली, होटल कारोबारी के सीए संग जांचे बैंक लॉकर

Published: Tue, 24 Nov 2026 10:48 AM (IST)

आयकर विभाग की टीम ने मथुरा में एक होटल और रियल एस्टेट कारोबारी के बैंक लॉकर और खातों की जांच की। यह कार्रवाई अघोषित नकद लेनदेन को लेकर चल रही छापेमारी का हिस्सा है, जिससे अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. आयकर टीम ने मथुरा में होटल कारोबारी के बैंक लॉकर की जांच की

  2. अघोषित नकद लेनदेन को लेकर यह कार्रवाई जारी है

  3. इस जांच से अन्य रियल एस्टेट कारोबारियों में हड़कंप है

जागरण संवाददाता, मथुरा। होटल और रियल एस्टेट कारोबार में अघोषित नकद लेनदेन को लेकर आयकर की टीम का शिकंजा कस रहा है। पांच दिन तक शहर के बड़े कारोबारियों के 21 ठिकानों पर छापेमारी के बाद भी आयकर टीम की जांच जारी है। सोमवार को टीम ने डैंपियर नगर स्थित बैंक में एक होटल और रियल एस्टेट कारोबारी के लाकर की जांच की। टीम कारोबारी के स्वजन और सीए को लेकर बैंक पहुंची। इस कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में भी खलबली मची रही।

डैंपियर नगर स्थित बैंक खाते की भी जांच की

13 नवंबर को आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ शहर के आधा दर्जन से अधिक कारोबारियों के 21 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इसमें रियल एस्टेट कारोबारी शंकर सेठ, गोवर्धन अग्रवाल व अन्य शामिल रहे। 17 नवंबर को टीमें कार्रवाई पूरी कर लौट गईं। सोमवार शाम करीब चार बजे आयकर विभाग की टीम एक रियल एस्टेट और होटल कारोबारी के सीए को साथ लेकर डैंपियर नगर स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा पहुंची।

दो घंटे तक कारोबारी के बैंक खाते और लॉकर की जांच की

बताते हैं कि टीम के साथ कारोबारी के एक स्वजन भी थे। यहां टीम ने करीब दो घंटे तक कारोबारी के बैंक खाते और लॉकर की जांच की। टीम के दोबारा आने की खबर से कारोबारियों में खलबली मच गई। कई कारोबारी शहर और उनके नजदीकी शहर से बाहर चले गए।

यह भी पढ़ें- मथुरा आयकर सर्च: शंकर सेठ और गोवर्धन अग्रवाल के प्रतिष्ठानों पर पांचवें दिन भी कार्रवाई, खुल सकती है 1000 करोड़ की अघोषित आय!

आयकर विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अभी यह कार्रवाई जारी रहेगी। हालांकि आयकर विभाग की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बैंक की जांच में उन्हें क्या मिला।

यह भी पढ़ें- मथुरा में शंकर सेठ के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई के 4 दिन, रियल एस्टेट कारोबार पर संकट


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।