Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के इस जिले में प्रशासन का बड़ा फैसला, महाशिवरात्रि से पहले इस चीज पर दो दिनों के लिए लगाया गया प्रतिबंध

    महाशिवरात्रि से पहले ईंट भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस की बैठक की। बैठक में त्यौहार के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया गया है। पर्व के बीच सुरक्षा व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस चीज पर दो दिनों के लिए रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में इसके संचालन पर सात और आठ मार्च को रोक का फैसला लिया गया।

    By Abhay Kumar Edited By: Riya Pandey Updated: Tue, 05 Mar 2024 04:21 PM (IST)
    Hero Image
    महाशिवरात्रि से पहले इस चीज पर दो दिनों के लिए लगाया गया प्रतिबंध

    संवाद सूत्र, सुरीर। Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के त्योहार लेकर ईंट भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ पुलिस की बैठक हुई। जिसमें कांवड़ में गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर ईंटों के ट्रैक्टरों का संचालन दो दिन बंद रखने का निर्णय लिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाशिवरात्रि के त्योहार पर महादेव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु कांवड़ में गंगाजल लेकर आते है। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक संजीवकांत मिश्र ने मंगलवार को जिला ईंट भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ थाने में बैठक की। जिसमें ईंटों के ट्रैक्टरों का संचालन सात और आठ मार्च को बंद रखने का निर्णय लिया गया।

    सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क

    प्रभारी निरीक्षक संजीवकांत मिश्र ने बताया कि महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। त्योहार पर गुरुवार सुबह से लेकर शुक्रवार की शाम तक ईंटों के ट्रैक्टरों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

    उल्लंघन करने पर चालक समेत ट्रैक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सारदेव सिंह (निरीक्षक अपराध), भानुप्रकाश वार्ष्णेय, दीपा प्रधान, मुरारी सिंह लंबरदार और ओमवीर सिंह समेत भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें:

    Mahashivratri 2024: काशी विश्वनाथ बाबा की हल्दी की रस्म के लिए अयोध्या की विशेष हल्दी, वैदिक रीति से पूजन के बाद गया भेजा