Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर वाहनों का रूट डायवर्ट, छावनी में बदला जन्मभूमि का रास्ता, चप्पे चप्पे पर पुलिस, देखें तस्वीरें

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 12:06 PM (IST)

    जन्मस्थान के हर मार्ग पर नाकेबंदी पदाधिकारियों की तलाश में दबिश छह दिसंबर को लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक कोई भी वाहन उधर से नहीं गुजरने दिया। किसी भी वाहन को जन्मस्थान मार्ग पर नहीं जाने दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों को पहचान पत्र देखकर प्रवेश दिया जा रहा है।

    Hero Image
    जन्मस्थान के हर मार्ग पर नाकेबंदी, पदाधिकारियों की तलाश में दबिश

    जागरण संवाददाता, मथुरा। छह दिसंबर को शौर्य दिवस मना रहे हिंदू संगठनों द्वारा श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दीपदान और जलाभिषेक करने की घोषणा के बाद शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह के आसपास पुलिस ने नाकेबंदी कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जन्मस्थान जाने वाले हर मार्ग पर वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। हर आने जाने वाले की सघन तलाशी जा रही है। संगठनों के पदाधिकारियों की तलाश में पुलिस उनके घरों में दबिश दे रही है।

    छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने जलाभिषेक और श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने दीपदान करने की घोषणा की थी। इसे लेकर पुलिस ने रात को ही जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया। क्षेत्र को चार जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है।

    वाहनों को नहीं निकलने दे रहे

    अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी के आने की सूचना पर भूतेश्वर चौराहा पर पुलिस अलर्ट हो गई है। उधर, संगठनों के पदाधिकारियों की तलाश में उनके घरों में मंगलवार से दबिश दी जा रही है, लेकिन सभी भूमिगत हैं। 

    वाहनों का आवागमन परिवर्तित

    मंगलवार को प्रशासन ने जन्मस्थान जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों का आवागमन परिवर्तित कर दिया है। एसपी ट्रैफिक देवेश शर्मा ने बताया कि गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी की ओर आने वाले एनएच-19 से गुजरेंगे। मसानी चौराहा से डीग गेट चौकी,भूतेश्वर चौराहा से केजेएस की ओर, भरतपुर गेट से डीग गेट की ओर, अमरनाथ स्कूल कट से केजेएस की ओर आने वाले वाहन भी प्रतिबंधित किए गए हैं।

    पोतराकुंड मोड़ (हाईवे से कोई भी वाहन अंदर नहीं आ सकेगा)। यादव चौराहा से केजेएस की ओर आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वह कल्याणं करोति होकर गंतव्य की ओर जाएंगे। रूपम सिनेमा तिराहे से केजेएस की ओर, गोवर्धन चौराहा से भूतेश्वर चौराहे भी कोई वाहन नहीं आ सकेंगे। मंडी चौराहे से भारी व कामर्शियल वाहनों को कृष्णा नगर बिजली घर के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा।

    ये वाहन टाउनशिप से गुजर सकेंगे। हाईवे कट से कोई भी भारी वाहन धौली प्याऊ की ओर नहीं आएगा। यए वाहन टाउनशिप तिराहे से गुजरेंगे। रोडवेज बसें गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर की ओर न आकर मालगोदाम के रास्ते जाएंगी। मछली फाटक से स्टेट बैंक चौराहा, बीएसए तिराहा से भूतेश्वर तिराहा आने वाले सभी वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे।