Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Harsha Richariya: हर्षा रिछारिया की सनातन युवा जोड़ो पदयात्रा शुरू, वृंदावन में संत समाज ने दिया आशीर्वाद

    Updated: Mon, 14 Apr 2025 12:11 PM (IST)

    Harsha Richariya News मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया ने वृंदावन से संभल तक 175 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की है। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को गलत संगत से दूर रखकर उन्हें सनातन परंपरा से जोड़ना है। पदयात्रा में सैकड़ों संत महंत महामंडलेश्वर और धर्माचार्य शामिल हैं। हर्षा रिछारिया ने संभल में पिछले महीने मंदिरों का इतिहास जाना था।

    Hero Image
    Mathura News: सनातनी जयघोष संग साध्वी हर्षा रिछारिया ने शुरू की पदयात्रा

    संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। Harsha Richariya: मॉडल से महाकुंभ में साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया ने सोमवार को भगवान भोलानाथ का पूजन कर सनातन युवा जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत की सनातन के जयघोष के साथ की। श्रीराम मंदिर से शुरू हुई ये पदयात्रा अलीगढ़ होते हुए 175 किमी चलकर 21 अप्रैल को संभल में संपन्न होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा मार्ग स्थित श्रीराम मंदिर में साध्वी हर्षा रिछारिया ने सोमवार को सुबह भगवान भोलानाथ की पूजा अर्चना की। इसके बाद वृंदावन से संभल तक 175 किमी की पदयात्रा शुरू की। साध्वी रिछारिया ने कहा पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं को गलत संगत छोड़ सनातनी परंपरा से जोड़ना है। पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में संत, महंत, महामंडलेश्वर एवं धर्माचार्य मौजूद रहे। 

    पदयात्रा की शुरुआत के दौरान हर्षा रिछारियां व अन्य। जागरण।

    comedy show banner
    comedy show banner