Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurusharanand News: कार्ष्णि गुरुशरणानंद के अनुयायियों के लिए अच्छी खबर, रमणरेती आश्रम पहुंचे संत; परिक्रमा लगाई

    Updated: Tue, 13 Aug 2024 12:18 PM (IST)

    Gurusharanand Latest Update In Hindi ब्रज के प्रमुख संत और महावन स्थित रमणरेती आश्रम के पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज के आश्रम से अचानक चले जाने की अफवाह से सभी परेशान थे। मंगलवार को उनके अनुयायियों ने राहत की सांस ली जब सुबह साढ़े आठ बजे अनुयायियों के साथ आए वे लौट आए। आश्रम से वे एक ऑटो में बैठकर रेलवे स्टेशन के लिए निकलते दिखे थे।

    Hero Image
    मथुरा के रमणरेती आश्रम पहुंचे गुरुशरणानंद महाराज।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। ब्रज के विख्यात संत और महावन स्थित रमणरेती आश्रम के पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे आश्रम वापस आ गए। चार दिन पहले उनके आश्रम से पैदल अकेले ही जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुयायियों ने उनकी खोजबीन की तो पता चला वह चेन्नई के बाला गोकर्णनाथ मंदिर में साधना कर रहे हैं। बड़ी संख्या में चेन्नई पहुंचे अनुयायी उन्हें लेकर मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे रमणरेती आश्रम पहुंचे। उन्हें आश्रम में वापस देख अनुयायियों ने राहत की सांस ली।

    चार दिन पहले आश्रम से निकल गए थे गुरुशरणानंद

    करीब चार दिन पहले गुरुशरणानंद महाराज के आश्रम से अकेले ही चादर ओढ़कर पैदल निकले। अनुयायियों में ये बात फैली कि वह आश्रम में किसी बात को पसंद नहीं कर रहे थे, इसलिए चले गए। इससे उनके अनुयायी विचलित हो गए। सीसीटीवी खंगाले गए तो पता चला कि आश्रम के बाहर वह ऑटो में बैठकर रेलवे स्टेशन पहुंचे। सोमवार को पता चला कि वह पहले तिरुपति बालाजी गए, जहां अपने केश अर्पित किए। इसके बाद वह चेन्नई के बाला गोकर्ण महादेव मंदिर में हैं। शहर के बड़ी संख्या में उनके अनुयायी वहां पहुंचे। एक बड़े योगगुरु ने भी गुरुशरणानंद महाराज से फोन पर वार्ता की।

    रमणरेती आश्रम के पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद।

    आश्रम प्रबंधन ने वीडियो किया था जारी

    इधर, उनके लापता होने की खबर तेजी से फैली तो सोमवार शाम आश्रम प्रबंधन ने वीडियो जारी कर बयान दिया। आश्रम के संत गोविंदानंद महाराज ने कहा कि महाराज जी सावन व नवरात्र में अनुष्ठान करने एकांत स्थान पर जाते हैं। इस वक्त वह चेन्नई में हैं। वह कब आएंगे, अभी ये सुनिश्चित नहीं है। हालांकि दैनिक जागरण ने मंगलवार के अंक में प्रकाशित किया था कि गुरुशरणानंद महाराज मंगलवार को रमणरेती आश्रम लौटेंगे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अनुयायियों के साथ कार से महाराज जी रमणरेती आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने रमणबिहारी महाराज की पूजा अर्चना की और परिक्रमा लगाई। उन्हें आश्रम में पहुंचने की खबर पाकर बड़ी संख्या में अनुयायी आश्रम पहुंच गए।

    ये भी पढ़ेंः Krishna Janmashtami 2024: 10 वर्ष बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान व प्राचीन केशवदेव में एक ही दिन मनेगी जन्माष्टमी

    ये भी पढ़ेंः Bijnor News: हिजाब में स्कूल पहुंची छात्राएं घर भेजने पर हंगामा, प्रधानाचार्य ने ड्रेस कोड का दिया हवाला