सस्ती हुई सब्जी: सर्द मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद हरी सब्जियों के रेट गिरे, मथुरा में आज का ताजा भाव
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही मथुरा की मंडियों में ताजी हरी सब्जियों की बंपर आवक हुई है, जिससे उनकी ...और पढ़ें

सब्जियां।
HighLights
मथुरा मंडी में हरी सब्जियों की बंपर आवक हुई।
फूलगोभी, बंदगोभी, टमाटर के दाम काफी गिरे।
सर्दियों में सेहतमंद सब्जियां अब बजट में उपलब्ध।
जागरण संवाददाता, मथुरा। सर्द मौसम सेहत के लिए अच्छा रहता है। इस मौसम में ताजा हरी सब्जियां भी बहुतायत में उपलब्ध रहती हैं। कीमतें भी बजट के अनुरूप ही रहती हैं। अब जबकि सर्द मौसम शुरू हो चुका है तो मंडी में हरी ताजा सब्जियां मंडी में आ चुकी हैं। फूलगोभी एवं बंदगोभी की भी अब कमी नहीं है। इनकी कीमतें भी पहले से काफी कम हैं।
इसी तरह सलाद में प्रयोग होने वाली मूली, गाजर एवं खीरा भी खूब खरीदा जा रहा है। हालांकि अभी गाजर की आमद कम होने से रेट अन्य से अधिक हैं।
फूलगोभी, बंदगोभी, बैगन की कीमतें 15 से 30 रुपये किलो में उपलब्ध
सर्द मौसम में हरी सब्जियां बाजार में आ चुकी हैं। हाईवे पर संचालित सब्जी मंडी इन दिनों ताजा हरी सब्जियों से लबालब हो रही है। इस मौसम में सर्वाधिक पसंदीदा फूलगोभी भी बहुतायत में आ रही है। बीते दिनों राजस्थान से आने वाली फूलगोभी 40 रुपये प्रति किलो थी, आज मंडी में ये 15 से 20 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं। इसकी खरीदारी भी लोग खूब कर रहे हैं। इसी तरह बंदगोभी भी दमदारी से उपस्थिति दर्ज करा रही है। लेकिन, सर्वाधिक फूलगोभी की मांग बनी है।
सलाद में प्रयोग होने वाली मूली व टमाटर की कीमतें भी पहले से कम
देसी टमाटर भी बजट के अंदर मंडी में है। ये 25 से 30 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है, जबकि कुछ दिन पूर्व ये 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। हरा धनियां एक माह पूर्व 200 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गया था, अब इसकी भी कीमत आधी हो गई है। इसी तरह बैगन, पालक, बथुआ, देसी व फार्मी ग्वार की फली भी खूब मिल रही हैं। इनकी कीमत भी घटकर 30 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। इसी तरह शिमला मिर्च भी 60 रुपये किलो मिल रही हैं।
यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों की इस महीने मौज: मिड-डे मील में बदलाव, शुक्रवार से मिलेगा हलवा और उपमा
यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले: हर शुक्रवार मिलेगा पौष्टिक हलवा और उपमा, मिड डे-मील में बदलाव
ये रेट मंडी में फड़ लगाकर बेचने वालों के रेट हैं। वहीं गली मुहल्लों में इन सब्जियों के रेट डेढ़ से दोगुणे अधिक हैं। इन सब्जियों के मंडी से बाहर 30 से 50 रुपये प्रतिकिलो तक हैं। इसी का कारण है कि अनेक लोग मंडी से ही सब्जियां खरीदना पसंद कर रहे हैं।