विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्कूली बच्चों की इस महीने मौज: मिड-डे मील में बदलाव, शुक्रवार से मिलेगा हलवा और उपमा

Published: Tue, 03 Nov 2026 09:26 AM (IST)

परिषदीय विद्यालयों में इस नई व्यवस्था में हलवा के लिए 7 रुपये और उपमा के लिए 4 रुपये प्रति छात्र खर्च होंगे, साथ ही रसोइयों को अतिरिक्त मानदेय भी मिलेगा।

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. नवंबर से फरवरी तक हर शुक्रवार मिलेगा हलवा-उपमा

  2. हलवा पर 7 रुपये, उपमा पर 4 रुपये प्रति छात्र खर्च

  3. रसोइयों को प्रति छात्र 2 रुपये अतिरिक्त मानदेय

जागरण संवाददाता, बरेली। परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना में नवंबर से फरवरी माह के तीसरे सप्ताह तक बच्चों को प्रत्येक शुक्रवार को हलवा और उपमा वितरित किया जाएगा। यह व्यवस्था कुल 14 सप्ताह तक संचालित होगी। अवकाश होने की स्थिति में अगले कार्यदिवस पर वितरण किया जाएगा। बच्चों को मध्याह्न भोजन के अतिरिक्त मध्यावकाश में यह खाद्य सामग्री दी जाएगी।

मीठा हलवा बनाने के लिए ये होगा उपयोग

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार मीठा हलवा बनाने में प्रति छात्र 30 ग्राम सूजी का उपयोग होगा। घी, चीनी, पिसा नारियल और ईंधन सहित इसकी लागत सात रुपये निर्धारित की गई है। वहीं नमकीन हलवा यानी उपमा के लिए 30 ग्राम सूजी, तेल, मौसमी सब्जियां, मूंगफली, मसाले, नमक और ईंधन सहित चार रुपये प्रति छात्र खर्च निर्धारित है।

रसोइयों को इसके लिए अतिरिक्त पारिश्रमिक भी मिलेगा

बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि खाना तैयार करने और वितरण की जिम्मेदारी संभालने वाली रसोइयों को अतिरिक्त पारिश्रमिक भी मिलेगा। इसके लिए प्रति छात्र प्रति दिवस दो रुपये की दर तय की गई है। यह धनराशि सीधे रसोइयों के बैंक खातों में एसएनए स्पर्श प्रणाली के माध्यम से भेजी जाएगी। प्रधानाध्यापकों को निर्धारित दिवस पर व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

यह भी पढ़ें- यूपी के स्कूली बच्चों को खास तोहफा: मीठा हलवा-उपमा बांटेगी योगी सरकार, दीपावली बाद से नई व्यवस्था

यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों को मिलेगा हलवा और उपमा का स्वाद: मिड-डे मील में पौष्टिक नाश्ता, हर शुक्रवार को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।