विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वृंदावन रशियन बिल्डिंग में मृत मिला विदेशी श्रद्धालु, बीमारी से मौत की आशंका

Published: Tue, 10 Nov 2026 07:55 AM (IST)

वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित रशियन बिल्डिंग में 60 वर्षीय अमेरिकी श्रद्धालु गैलार्डो एंड्रिक मृत पाए गए। वे चार-पांच दिन ...और पढ़ें

Mathura News: सांकेतिक तस्वीर।

Mathura News: सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. वृंदावन रशियन बिल्डिंग में विदेशी श्रद्धालु मृत पाए गए।

  2. चार-पांच दिन से फ्लैट से बाहर नहीं आए थे।

  3. पुलिस को बीमारी के कारण मृत्यु का अनुमान है।

संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। Mathura News: परिक्रमा मार्ग स्थित रशियन बिल्डिंग में एक विदेशी श्रद्धालु की मृत्यु का मामला सामने आया है। मूल रूप से अमेरिकन श्रद्धालु यहां पिछले कुछ वर्ष से रह रहे थे। चार-पांच दिन से वह फ्लैट से बाहर नहीं आए। सोमवार को दुर्गंध आने पर बिल्डिंग कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गेट की कुंदी तोड़कर अंदर पहुंची तो श्रद्धालु मृत अवस्था में मिले थे।

तीन-चार दिन से फ्लैट में पड़ा था शव, दुर्गंध आने पर पता चली घटना

परिक्रमा मार्ग स्थित रशियन बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 713 में रहने वाले 60 वर्षीय गैलार्डो एंड्रिक की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। गैलार्डो एंड्रिक मूल रूप से मध्य अमेरिका स्थित देश कोस्टा रिका के रहने वाले थे। कुछ वर्षों से वृंदावन में रहकर इस्कान में पूजा भक्ति कर रहे थे। सोमवार दोपहर एक बजे रशियन बिल्डिंग के कर्मियों को उनके फ्लैट से दुर्गंध आने का अहसास हुआ। उन्होंने फ्लैट का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

काफी समय से चल रहे थे बीमार, पुलिस ने कुंडी तोड़कर किया प्रवेश

इस पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजे की कुंदी तोड़कर अंदर दाखिल हुई। अंदर विदेशी श्रद्धालु मृत पड़े थे। रमणरेती चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शुभांशु यादव ने बताया, रहने वाले अन्य श्रद्धालुओं के अनुसार बुजुर्ग विदेशी श्रद्धालु प्रतिदिन सभी से मिलते थे। लेकिन चार-पांच दिन से वह फ्लैट से बाहर नहीं आए थे। कुछ समय से उनका बीमार चलना भी बताया गया।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: बदल गया मौसम का मिजाज, सुबह छाएगी धुंध, तापमान में नहीं होगा बदलाव

यह भी पढ़ें- भैयादूज पर मेरठ में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव: आज और कल सुबह 6 से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री

पुलिस को अनुमान है कि उनकी बीमारी के कारण ही मृत्यु हुई है। पुलिस ने शव को नगर के भक्ति वेदांता हास्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। मामले से दूतावास को अवगत कराया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।