भैयादूज पर मेरठ में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव: आज और कल सुबह 6 से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री
भैयादूज पर मेरठ में यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस ने विशेष योजना बनाई है। मंगलवार और बुधवार को भारी ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
भैयादूज पर मेरठ में विशेष यातायात योजना लागू की गई।
भारी व्यावसायिक वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
36 जाम प्वाइंट्स पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
जागरण संवाददाता, मेरठ। भैयादूज पर बहनों से मिलने जाने वाले भाइयों को जाम से न जूझना पड़े, इसके लिए पुलिस ने यातायात का विशेष प्लान तैयार किया है। शहर और हाईवे पर जाम के 36 प्वाइंट चिन्हित कर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। नमो भारत व मेट्रो स्टेशन और बस अड्डों पर भी पुलिस बल तैनात रहेगी।
यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 250 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी 24 घंटे जारी रहेगी। मंगलवार और बुधवार को सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक भारी कमर्शियल वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी।
हाईवे और माल रोड को पांच सेक्टर में बांटा, 24 घंटे रहेगी ड्यूटी, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने भैयादूज पर जाम से निपटने के लिए शहर और हाईवे पर सेक्टर व्यवस्था लागू की है। दिल्ली-दून हाईवे पर मोहिउद्दीनपुर से दादरी तक करीब 40 किलोमीटर के हिस्से को पांच सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस ने शहर और हाईवे पर जाम वाले प्वाइंट पहले ही चिह्नित कर लिए हैं। इन स्थानों पर यातायात पुलिस के साथ संबंधित थाने की पुलिस सबह छह बजे से तैनात रहेगी। जाम की स्थिति बनने पर संबंधित थाना और चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी तय होगी।
कंट्रोल रूम में रिजर्व पुलिसकर्मी भी रखे जाएंगे, जिन्हें जरूरत के अनुसार तत्काल मौके पर भेजा जाएगा। माल रोड की जिम्मेदारी लालकुर्ती और सिविल लाइंस पुलिस को दी गई है, जबकि दिल्ली रोड पर पांच थानों की डृयूटी लगी है। सिवाया और काशी टोल पर भी अतिरिक्त पुलिस लगा दी है, ताकि वाहन टोल पर जाम में न फंसे।
ऐसे की गई व्यवस्था
प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी एक थाना प्रभारी को सौंपी गई है।
- एसपी सिटी विनायक भोसले हाईवे, एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव शहर के अंदर व एसपी देहात को सरधना, किठौर और मवाना क्षेत्र की यातायात पर निगरानी रखेंगे।
- सीसीटीवी कैमरों की मदद से जाम वाले प्वाइंट चिह्नित कर वहां तत्काल पुलिस बल भेजा जाएगा। सर्किल के सीओ और थाना प्रभारियों को भी लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
- बुधवार को माल रोड पर बदलेगा यातायात, यह रहेगा रूट
- कमिश्नरी आवास चौराहा (साकेत) से माल रोड की ओर किसी भी प्रकार का वाहन नहीं जा सकेगा। वाहन बैजल भवन चौराहा से लालकुर्ती बाजार होते हुए जीरोमाइल चौराहे की ओर जाएंगे।
- माल रोड पर केवल टैंक चौराहे से कमिश्नरी आवास चौराहे (साकेत) की ओर वाहन जा सकेंगे।
- जीरोमाइल चौराहे से लालकुर्ती बाजार होते हुए कमिश्नरी आवास चौराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें माल रोड से होकर जाना होगा।
- मवाना की ओर से आने वाले वाहन गंगानगर नाले से होमगार्ड चौराहा होते हुए दाहिने मुड़कर माल रोड, इंडियन बैंक कट और एमईएस कट से टैंक चौराहे की ओर जा सकेंगे
जाम में फंसें तो इन नंबरों पर दें सूचना
पुलिस ने जाम की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी भी मार्ग पर जाम लगने या यातायात संबंधी परेशानी होने पर यूपी-112 के अलावा 9454401587 और 9454417431 पर सूचना दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें- भाई दूज पर आसान होगा सफर, दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत लगाएगी 32 अतिरिक्त फेरे, हर 10 मिनट में मिलेगी ट्रेन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।