UP Weather Today: बदल गया मौसम का मिजाज, सुबह छाएगी धुंध, तापमान में नहीं होगा बदलाव
UP Weather Today: दीपावली के बाद यूपी में मौसम बदल रहा है, सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। राजधानी लखनऊ में ...और पढ़ें

UP Weather Today: इस खबर में तस्वीर का प्रयोग एआई से किया गया है।
HighLights
दीपावली के बाद यूपी में सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी।
लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंचा।
आगामी सप्ताह में तापमान 16 से 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। UP Weather Today: दीपावली के बाद अब मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। यूपी के कई जिलों में सुबह खुले क्षेत्रों में हल्की धुंध छाई रही। राजधानी लखनऊ में दीपावली के दौरान हवा काफी खराब हो गई। लालबाग और तालकटोरा अलीगंज जैसे इलाकों की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार हो गया। बात अगर आगरा की करें तो यहां सोमवार को सुबह धुंध छाई रही और करीब आठ बजे धूप निकलने से धुंध छंट गई।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वायुमंडलीय स्थिरता के चलते आगामी दो-तीन दिनों में सुबह हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। तापमान में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।
अगले सप्ताह में 16 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तापमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि यूपी के तापमान में अब अंतर आने लगेगा। रात के तापमान में मामूली वृद्धि और दिन के तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार सुबह खुले क्षेत्रों में हल्की धुंध देखने काे मिल सकती है। दिन में धूप निकलेगी। आगामी सप्ताह में तापमान में विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और यह 16 से 30 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहेगा।
आतिशबाजी का असर नजर आया
आगरा शहर में सोमवार सुबह मौसम पर रविवार को दीपावली पर हुई आतिशबाजी का असर नजर आया। सुबह खुले क्षेत्रों, पार्कों, मैदानों और हाईवे पर धुंध छाई रही। आठ बजे तक यह स्थिति रही। इसके बाद धूप निकलने पर धुंध छंट गई। दिन में धूप निकली, लेकिन हल्के बादल उमड़ते रहे। दिनभर यही स्थिति बनी रही।
अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।