विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में ठंड की दस्तक, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज; कोहरो को लेकर IMD का अपडेट

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:50 PM (IST)

राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

दिल्ली में बदलेगा मौसम। फोटो-जागरण

दिल्ली में बदलेगा मौसम। फोटो-जागरण

HighLights

  1. हवा की दिशा बदलने से दिल्ली में तापमान में गिरावट आएगी।

  2. सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास धीरे-धीरे बढ़ेगा।

  3. मंगलवार सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। हवा की दिशा में बदलाव और आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। इससे सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना भी जताई है।

इससे पहले सोमवार सुबह दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में धुंध और स्मॉग की चादर छाई रही। इसके चलते सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हुई। हालांकि, सुबह नौ बजे के बाद कोहरा छंटने लगा और दृश्यता के स्तर में सुधार हुआ।

दीवाली के अगले दिन मौसम का हाल

सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है।

हवा में नमी का स्तर का स्तर 63 से 100 प्रतिशत तक दर्ज किया गया। दूसरी ओर, पालम में दिन के समय सबसे ज्यादा ठंड का अहसास हुआ। यहां अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का अहसास

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है, जबकि दिन में आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का अहसास धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 13 नवंबर तक तैयार होंगे घाट; 14 से 16 तक आंदोलन न करने की अपील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।