Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Banke Bihari Mandir: होली के बाद बदल जाएगा बांकेबिहारी के दर्शन का समय, आने से पहले जान लीजिए नई टाइमिंग

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 04:24 PM (IST)

    Banke Bihari Mandir News In Hindi साल में दो बार ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव किया जाता है। ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन समय। अब गर्मी शुरू हो रही हैं तो बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन का समय भी बदल जाएगा। होली के बाद 27 मार्च को दर्शन के समय में बदलाव होगा। आरती और भाेग में भी बदलाव होगा।

    Hero Image
    Banke Bihari Mandir: 27 को बदलेगा बांकेबिहारी का दर्शन समय

    संवाद सहयोगी, वृंदावन। होली के बाद 27 मार्च से ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन समय में बदलाव हो जाएगा। अब सुबह एक घंटे पहले 7.45 बजे दर्शन खुलेंगे, तो दोपहर को भी एक घंटे पहले मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। जबकि शाम को एक घंटे देरी से पट खुलने के बाद रात 9.30 बजे मंदिर के पट बंद होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ठाकुर बांकेबिहारीमंदिर में होली के बाद पड़ने वाली चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया 27 मार्च बुधवार से दर्शन के लिए पट सुबह 7.45 बजे खुलेंगे और दोपहर को 12 बजे बंद होंगे। इसी तरह शाम को मंदिर के पट 5.30 बजे खुलेंगे और रात को 9.30 बजे शयनभोग आरती के बाद पट बंद कर दिए जाएंगे। सुबह एक घंटे पहले खुलेंगे दर्शन और शाम को एक घंटे देर से होंगे पट बंद।

    ये भी पढ़ेंः Bijnor: और पिता ने बेबस बेटे के हाथाें में ही ताेड़ दिया दम...जहां मौत हुई वहां थे कई अस्पताल, लेकिन नहीं मिला बचाने का मौका

    ये था अभी का समय

    जबकि अब तक सुबह मंदिर के पट 8.45 बजे खुलकर दोपहर 1 बजे बंद होते थे और शाम को 4.30 से रात 8.30 बजे तक आराध्य के दर्शन होते थे। मंदिर में ग्रीष्मकालीन दर्शन समय सारणी की ये व्यवस्था दीपावली तक चलेगी।

    Read Also: Agra: बदलापुर आइस फैक्ट्री संचालक का अपहरण कर मांगी 50 लाख की फिरौती, बीहड़ में रखी पकड़ को पुलिस ने ऐसे छुड़वाया