Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संस्कृति और सभ्यता का बोध कराया जीव गोस्वामी ने

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 30 Dec 2019 06:03 AM (IST)

    चैतन्य अनुयायी श्रील जीव गोस्वामी का तिरोभाव महोत्सव

    संस्कृति और सभ्यता का बोध कराया जीव गोस्वामी ने

    जासं, वृंदावन: चैतन्य महाप्रभु के अनुयायी श्रील जीव गोस्वामी का तिरोभाव महोत्सव रविवार को धार्मिक आयोजन के साथ मनाया। सुबह जीव गोस्वामी की समाधि पर पूजन-अर्चन कर श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

    सप्तदेवालयों में शामिल राधादामोदर मंदिर में आयोजित श्रील जीव गोस्वामी के तिरोभाव महोत्सव में सुबह ग्रंथ पारायण, सूचक गान और पारंपरिक रूप से भक्तों ने समाधि पूजन किया। इस मौके पर हरिनाम संकीर्तन करते हुए अनुयायियों ने जीव गोस्वामी द्वारा स्थापित गिरिराज शिला की चार परिक्रमा कीं। तिरोभाव महोत्सव पर आयोजित स्मृति सभा में संत व विद्वतजनों ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने श्रील जीव गोस्वामी के आध्यात्मिक दर्शन, तत्व बोध, जीवन पर अपने विचार रखे। कहा गोस्वामी ने भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का वैचारिक बोध करवाया। महंत तमालकृष्ण गोस्वामी, महंत फूलडोल बिहारी दास, भक्तमाल दास, डॉ. अच्युतलाल भट्ट, महंत प्रेमदास शास्त्री, आचार्य दिनेशचंद्र गोस्वामी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner