मथुरा में पंडित दीनदयाल स्मृति मेला महोत्सव की कल: 21 महामंडलेश्वर जुटेंगे, 8 को आ सकते हैं सीएम योगी
मथुरा के फरह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मेला महोत्सव 7 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसमें 21 महामंडलेश्वर ...और पढ़ें

सीएम योगी की फाइल फोटो।
HighLights
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मेला महोत्सव 7 अक्टूबर से शुरू
मेला का शुभारंभ 21 महामंडलेश्वरों के समागम से होगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 अक्टूबर को किसान सम्मेलन में आ सकते हैं
संवाद सूत्र, फरह (मथुरा)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मेला महोत्सव का बुधवार से शुरू होने जा रहा है। 21 महामंडलेश्वरों के समागम से मेला महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसमें स्वदेशी स्वावलंबन और संस्कृति की थीम पर कार्यक्रम होंगे। दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है। आसपास के गांवों में स्मृति पर बधाई गीतों का सिलसिला शुरू हो गया है।
21 महामंडलेश्वरों के समागम से होगा मेला महोत्सव का शुभारंभ
मेला मंत्री मनीष रावी ने बताया, चार दिवसीय मेला का शुभारंभ सात अक्टूबर की सुबह नौ बजे कलशयात्रा, विद्यालय घोष व हवन यज्ञ में आहुति देकर संतों के समागम से शुरू होगा। नोएडा की टीम द्वारा राष्ट्रीय स्तर का नृत्य नाटक का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। दोपहर दो बजे रंगोली, लोकगीत सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। रात्रि 10 बजे से रसिया दंगल का आयोजन किया जाएगा।
आठ अक्टूबर को सुबह दस बजे बधाई गीत लोक गायन प्रस्तुति होगी। दोपहर 12 बजे युवा किसान सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य वक्ता के रूप में दीनदयाल धाम पहुंचकर संबोधन करेंगे।
स्वदेशी स्वावलंबन और संस्कृति की थीम पर आधारित होगा महोत्सव
तीसरे दिन नौ अक्टूबर को गोपूजन व स्वस्थ गोवंश प्रतियोगिता होगी, जिसमें कई जिलों के गोपालक भाग लेंगे। महिला लोकगीत होंगे। दोपहर दो बजे से विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिन 10 अक्टूबर को नए भारत की निर्माता नारी शक्ति सम्मेलन, विशेष डांडिया नृत्य, ब्रज के फूलों की होली, अंतिम पायदान का सच नाटक की प्रस्तुति होगी। प्रसिद्ध नृत्य नाटक जैसे आयोजन के साथ मेला महोत्सव का समापन किया जाएगा।
