विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा महोली रोड पर कार नाले में गिरी, एक दोस्त की मौत और दो घायल

By Jitendra GuptaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 10 Oct 2026 11:12 AM (IST)

मथुरा में महोली रोड पर एक कार बैक करते समय अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई और पलट गई। इस ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. महोली रोड पर कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी

  2. हादसे में तीन दोस्त घायल हुए, एक की मृत्यु हुई

  3. पुलिस ने क्रेन से कार निकाली, घायलों को अस्पताल भेजा

जागरण संवाददाता, मथुरा। महोली रोड पर रमनलाल सोरवाला पब्लिक स्कूल के सामने शनिवार सुबह एक कार बैक करते समय अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन दोस्त घायल हो गए। हाईवे पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाया और घायलों को डीएस अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान राहुल की मृत्यु हो गई। मृतक देवनगर थाना कोतवाली क्षेत्र का निवासी था।

सीओ ने बताया तीन दोस्त थे कार में सवार

हादसे में आमीन निवासी गोपालनगर थाना हाईवे और एबी निवासी देवनगर थाना कोतवाली भी घायल हुए हैं। सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया तीनों दोस्त बेलोनो कार में सवार थे। चालक कार को बैक कर रहा था, तभी गाड़ी नाले में जा गिरी और पलट गई।

यह भी पढ़ें- मथुरा में पुलिस मुठभेड़: छिनैती के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ रेल मार्ग से जुड़े मथुरा, दो नए ओवरब्रिज और FOB बनें; हेमा मालिनी के ट्रेन और ट्रैफिक सुधार के लिए रखे प्रस्ताव