विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ रेल मार्ग से जुड़े मथुरा, दो नए ओवरब्रिज और FOB बनें; हेमा मालिनी के ट्रेन और ट्रैफिक सुधार के लिए रखे प्रस्ताव

Published: Fri, 09 Oct 2026 08:15 PM (IST)

सांसद हेमा मालिनी ने आगरा मंडल की रेल सेवाओं और मथुरा की यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु रेलवे को एक दर्जन ...और पढ़ें

मथुरा की सांसद हैं हेमा मालिनी। फाइल

मथुरा की सांसद हैं हेमा मालिनी। फाइल

HighLights

  1. मथुरा को अलीगढ़ से रेल मार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव।

  2. स्टेट बैंक और धौलीप्याऊ पर दो नए आरओबी बनाने की मांग।

  3. मथुरा जंक्शन पर एफओबी, सफाई और सौंदर्यीकरण के सुझाव।

जागरण संवाददाता, मथुरा। सांसद हेमा मालिनी ने आगरा मंडल से जुड़ी रेल सेवाओं और मथुरा की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए रेलवे के सामने एक दर्जन महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे हैं। इनमें मथुरा को अलीगढ़ से रेल मार्ग से जोड़ने, दो रेलवे ओवरब्रिज बनाने, मथुरा जंक्शन पर फुट ओवरब्रिज और सफाई व्यवस्था सुधारने समेत कई मुद्दे शामिल हैं। जनता से भी सुझाव मांगे गए हैं।
सांसद ने मथुरा जंक्शन-हाथरस-कासगंज रेललाइन के मेंडू से अलीगढ़ को उत्तर मध्य रेलवे की रेललाइन से जोड़ने के प्रस्ताव की स्थिति की जानकारी मांगी है। सांसद ने पूछा है कि यदि प्रस्ताव लंबित है तो अब तक क्या कार्रवाई हुई और यदि नहीं हुई है तो इसे संस्तुति सहित रेल बोर्ड को भेजा जाए।

hema small

मथुरा की सांसद हैं हेमा मालिनी।

मथुरा जंक्शन की सफाई, एफओबी और प्रवेश द्वारों के सुंदरीकरण का भी प्रस्ताव

बढ़ते यातायात और जाम को देखते हुए सांसद ने स्टेट बैंक से धौलीप्याऊ रेलवे गेट संख्या 357 तथा धौलीप्याऊ से राष्ट्रीय राजमार्ग पर गेट संख्या 358 पर आरओबी बनाने की मांग की है। सांसद ने मथुरा जंक्शन, छाता, कोसी और गोवर्धन रेलवे स्टेशनों की सफाई व्यवस्था को सही कराने की जरूरत बताई है। मथुरा जंक्शन के मुख्य प्रवेश द्वार, द्वितीय प्रवेश द्वार और तृतीय प्रवेश द्वार के और अधिक सुंदरीकरण का प्रस्ताव भी सांसद ने रखा है।

सांसद ने गोपाल नगर की ओर नए बस स्टैंड से राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए 30 मीटर चौड़े मार्ग का निर्माण किए जाने की योजना की स्थिति पूछी गई है।

जंक्शन पर रुके गतिमान एक्सप्रेस-वंदेभारत, मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग की बताएं स्थिति

मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल से संबंधित रेल सेवाओं में सुधार और यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए पांच महत्वपूर्ण सुझाव रेलवे को भेजे हैं। सांसद ने महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज को पत्र भेजकर इन प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- किसानों को खाद के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, 'उर्वरक सेतु' एप से घर बैठे करें बुकिंग

जनता से भी मांगे सुझाव

सांसद ने मथुरा जंक्शन पर गतिमान एक्सप्रेस का ठहराव किए जाने और आगरा कैंट से वाराणसी तक चलने वाली वंदेभारत ट्रेन संख्या 20175/20176 का मथुरा जंक्शन तक संचालन किए जाने का सुझाव भी दिया है। सांसद ने मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग के स्थान पर सड़क मार्ग बनाए जाने के प्रस्ताव की वर्तमान स्थिति भी स्पष्ट करने को कहा है। इसके अलावा नया बस स्टैंड और भूतेश्वर अंडरपास की चौड़ाई बढ़ाने की आवश्यकता बताई है। सांसद ने प्लेटफार्म संख्या एक, दो, आठ, नौ और 10 को जोड़ने के लिए आगरा की ओर फुट ओवरब्रिज बनाए जाने की आवश्यकता बताई है।