Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्सप्रेसवे पर बेकाबू बस 20 फीट नीचे जा गिरी, 15 यात्री चोटिल

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 05 Jun 2022 06:49 AM (IST)

    लुधियाना से बिहार जा रही थी बस प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्री रवानाचालक बस से कूदकर भागा झपकी लगने से हुआ हादसा

    Hero Image
    एक्सप्रेसवे पर बेकाबू बस 20 फीट नीचे जा गिरी, 15 यात्री चोटिल

    संसू, बाजना (मथुरा): पंजाब के लुधियाना शहर से 40 यात्रियों को लेकर मधेपुरा (बिहार) जा रही बस शनिवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर बेकाबू हो गई। रेलिंग को तोड़ते हुए 20 फीट नीचे जाकर पलट गई। हादसे में 15 यात्री चोटिल हो गए। हादसे के दौरान चालक बस से कूद कर भाग गया। प्राथमिक उपचार के बाद यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौहझील थाना क्षेत्र में ये घटना शनिवार तड़के तीन बजे की है। हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला। 15 यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।

    बाजना कट पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि हादसे के बाद चालक बस से कूदकर भाग गया। ये पता नहीं चल पाया है कि बस कहां की है। बस में सवार लोग बिहार के रहने वाले हैं। सभी लुधियाना से बिहार जा रहे थे। ये हुए थे घायल

    विपिन निवासी कप्तानगंज कुशीनगर, अजीत यादव, पुनीशकांत यादव निवासीगण गांव विश्वा, समस्तीपुर बिहार, शिवकुमार यादव शंकरपुर मधेपुरा, रेनू पत्नी किशन कुमार बहराइच, बबलू कुर्निया बिहार, अमर कुमार मंडल, विक्की राम निवासीगण पूर्णिया, रामसेवक यादव, ज्योति यादव निवासीगण मधुबनी, प्रदीप परमेश्वरी निवासी शिपोह बिहार, राजेंद्र मेहता निवासी सिपौल बिहार। पूर्व बीडीसी के घर में लाखों की चोरी

    संसू, सौंख: थाना मगोर्रा क्षेत्र में चोरों पर लगाम नहीं लग पा रही है। बोरपा, नगला माढ़ा और गिरवर में हुई चोरी की वारदातों का अभी पर्दाफाश नहीं हो पाया कि नगला चेतनगढ़ में चोरों ने शुक्रवार रात पूर्व बीडीसी के मकान को निशाना बनाया। चोर नकदी और गहने चुरा ले गए।

    बछगांव के मजरा नगला चेतनगढ़ निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह के घर का जंगला तोड़कर चोर कमरे के अंदर घुस गए। अलमारी और बक्सा तोड़कर नकदी, गहने और कपड़े चुरा ले गए। पूर्व बीडीसी ने बताया, 20 हजार रुपये नकद, चार लाख रुपये के गहने और नए कपड़े चोर चुरा ले गए। सुबह चार बजे पुत्रवधु प्रवेश देवी दूध मथने के लिए आई तो जंगला उखड़ा हुआ था। कमरे की अंदर से कुंड़ी बंद थी। शोर मचाने पर जब अन्य लोग आए तो देखा कमरे में सामान बिखरा हुआ है। पीड़ित ने थाना मगोर्रा में चोरी की तहरीर दी है। सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी ने बताया, चोरी की तलाश को पुलिस टीम को लगाया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner