Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamuna Expressway: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बस में घुसी कार, पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत

    Updated: Mon, 12 Feb 2024 09:43 AM (IST)

    Accident At Yamuna Expressway Mathura News यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस और कार में टक्कर लगने के बाद दोनों वाहन जले गए। यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस और कार में सोमवार सुबह टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन धू-धू कर जल उठे। कार सवार पांच लोगों के जलकर मरने की जानकारी पुलिस ने दी है। एक युवक की पहचान के बाद सभी की शिनाख्त के प्रयास हैं।

    Hero Image
    Yamuna Expressway Accident: बस कार में टक्कर, दोनों वाहन जले

    जागरण संवादाता, मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना हो हो गई। आगरा की ओर से नोएडा जा रही प्राइवेट वॉल्वो बस का पहिया अचानक पंचर हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर तिरछी हो गई। इसी बीच पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार उसमे जा भिड़ी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे हुई। देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई। यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। सूचना पर दमकल पहुंची। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना में बस सवार यात्री तो सुरक्षित निकाल लिए गए। लेकिन कार सवार पांच यात्री उसी में जल गए। 

    अंशुमान की पहचान

    हादसे में मृत एक युवक अंशुमान यादव शिकोहाबाद, शंभू नगर का निवासी था। वह नोएडा में रिलांयस कंपनी में काम करता था। रविवार रात काे घर से अकेला ही निकला था। उसके साथ मरने वाले चार साथी कंपनी के ही लोग बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास कर रही है।