विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mission Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास चला बुलडोजर, 70 से ज्यादा ढहाए गए अवैध मकान

By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
Published: Tue, 15 Aug 2023 04:00 AM (IST)

Mission Mathura नौ अगस्त को मथुरा में रेलवे ने फोर्स के साथ जन्मस्थान से नई बस्ती की तरफ अतिक्रमण हटाने ...और पढ़ें

Mission Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास चला बुलडोजर, 70 से ज्यादा ढहाए गए अवैध मकान
Mission Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास चला बुलडोजर, 70 से ज्यादा ढहाए गए अवैध मकान

HighLights

  1. मथुरा-वृंदावन रेल लाइन के निर्माण में बाधक था अतिक्रमण
  2. 60 मकान पूर्व में तोड़े गए
  3. मथुरा में ढहाए 75 मकान

मथुरा, जागरण संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास नई बस्ती में रेलवे की भूमि पर कब्जा करने वालों के मकानों पर सोमवार को फिर जेसीबी चली। शाम तक 75 मकानों को तोड़ दिया गया। चिह्नित किए गए 135 मकानों में 60 को नौ अगस्त को तोड़ा गया था।

लाइन के दोनों ओर बनाए हुए हैं पक्के मकान

इस मामले में स्थगन के लिए सिविल जज सीनियर डिवीजन रुचि तिवारी के न्यायालय में दायर प्रार्थना पत्र पर हड़ताल के चलते सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। मथुरा-वृंदावन रेल लाइन अभी मीटरगेज है। कई वर्ष से इस पर रेल संचालन बंद है। अब इस लाइन को ब्राड गेज किया जा रहा है। लाइन के दोनों ओर लोगों ने पक्के मकान बना लिए हैं। इन्हें पूर्व में नोटिस दिए गए थे।

सिविल जज सीनियर डिवीजन में 21 अगस्त को होनी है सुनवाई

इस पर नई बस्ती के लोग कोर्ट पहुंच गए। सिविल जज सीनियर डिवीजन में 21 अगस्त को सुनवाई होनी है। इस बीच, नौ अगस्त को जब 60 मकान ध्वस्त किए गए तो बस्ती वालों ने एक प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। इस मामले में 14 अगस्त को सुनवाई होनी थी। सोमवार को अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्यों से विरत रहने से सुनवाई नहीं हो सकी।

60 अतिक्रमण नौ अगस्त को हटा दिए गए थे।

रेलवे की ओर से अधिवक्ता जीपी निगम ने अपना जवाब न्यायालय में दाखिल कर दिया है। अब 17 अगस्त को सुनवाई होगी। इधर, सोमवार सुबह 11 बजे रेलवे ने भारी पुलिस बल के साथ फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। आगरा मंडल रेलवे के पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि नई बस्ती में सोमवार को 75 अतिक्रमण हटाए गए। 60 अतिक्रमण नौ अगस्त को हटा दिए गए थे। सभी अतिक्रमण हट गए हैं। अब जहां आवश्यकता होगी, वहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।