Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जन्माष्टमीः कान्हा का जन्म प्रमाण पत्र और भगवान होने का प्रमाण मांगा

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Tue, 25 Sep 2018 07:40 PM (IST)

    सरकार की तरफ से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी रही। कई सरकारी विभागों और अफसरों ने भी उत्सव में शिरकत की। बीते तीन सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची रही।

    जन्माष्टमीः कान्हा का जन्म प्रमाण पत्र और भगवान होने का प्रमाण मांगा

    मथुरा (जेएनएन)। सरकार की तरफ से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी रही। कई सरकारी विभागों और अफसरों ने भी उत्सव में शिरकत की। बीते तीन सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची रही। यही नहीं उनकी छठी जैसे विविध आयोजन हुए। ऐसे मं एक व्यक्ति ने सूचना के अधिकार से कान्हा का जन्म प्रमाण पत्र और उनके भगवान होने संबंधी दस्तावेज मांगे हैं। प्रशासन के लिए ये प्रमाण पत्र सिरदर्द बन गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आवेदन नगर निगम को भेजा

    जैनेंद्र कुमार गेंदले (ग्राम गुमा, पोस्ट बिटकुली, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़) ने 18 सितंबर को भेजे अपने आवेदन में लिखा है कि तीन सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। भारत सरकार ने राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। तीन सितंबर को मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। श्रीकृष्ण का जन्म प्रमाण पत्र की प्रमाणित कॉपी और भगवान होने का प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध कराएं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान नगर निगम क्षेत्र में हैं। आमतौर पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नगर निगम से ही जारी होते हैं। जिला सूचना अधिकारी कार्यालय से मांगी सूचना का प्रार्थना पत्र निगम कार्यालय भेज दिया गया है। 

    नहीं मिलेगी सूचना

    श्रीकृष्ण जन्मस्थान एक ट्रस्ट होने के कारण संस्थान आरटीआइ एक्ट के दायरे से बाहर है। अफसरों की चिंता ये है कि ऐसे में जन्म प्रमाणपत्र किस तरह से जारी किया जाए। हालांकि निगम के अपर नगर आयुक्त सुशील अग्रवाल कहते हैं कि श्रीकृष्ण जन्म के प्रमाण पत्र मांगने का प्रकरण अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। एडीएम कानून व्यवस्था/नोडल अधिकारी जन सूचना रमेश चंद ने बताया कि  दोनों ही प्रकरणों में ऐसा कोई अभिलेख प्रशासन के पास नहीं है। इसलिए मांगी गई सूचना उपलब्ध नहीं कराई जा सकती है।

    आरएसएस का पंजीकरण कब और कहां हुआ 

    कोसी (मथुरा) निवासी दीपक चौधरी ने 19 सितंबर को सूचना मांगी है कि आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) क्या भारतीय संविधान के मुताबिक रजिस्टर्ड है? उसका पंजीयन नंबर क्या है? आरएसएस के पंजीकरण होने के जवाब को लेकर संंबंधित अधिकारी तय नहीं कर पाए हैं कि इसकी जानकारी कहां से ली जाए।