Banke Bihari Darshan Timings: बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन समय में बदलाव, नया शेड्यूल जारी
बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन हाईपावर कमेटी ने दर्शन समय में बदलाव के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी सीपी सिंह द्वारा जारी नोटिस के अनुसार अब सुबह 7 बजे दर्शन होंगे और 715 बजे श्रृंगार आरती होगी। दोपहर में पट 1230 बजे बंद होंगे। शाम को दर्शन 415 बजे से रात 930 बजे तक होंगे। यह परिवर्तन सोमवार सुबह से लागू हो सकता है।

संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन हाईपावर कमेटी ने मंदिर के दर्शन समय में परिवर्तन के निर्देश दिए हैं। प्रबंधन ने मंदिर में नोटिस चस्पा कर तत्काल प्रभाव से दर्शन समय में बदलाव के निर्देश मंदिर सेवायतों को दिए हैं। संभवतः सोमवार सुबह से मंदिर के दर्शन समय में बदलाव हो जाएगा।
दर्शन समय में बदलाव के निर्देश जारी
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन हाईपावर कमेटी के सचिव जिलाधिकारी सीपी सिंह ने जारी नोटिस में मंदिर सेवायतों से दर्शन समय में बदलाव के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देश में कहा है वर्तमान में ग्रीष्म काल में मंदिर के पट सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर खुलते है, जबकि परिवर्तित समय सुबह 7 बजे दर्शन खुलेंगे और 7 बजकर 15 मिनट पर श्रृंगार आरती होगी। मंदिर के पट वर्तमान में दोपहर 12 बजे बंद हो रहे है तो अब दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर बंद होंगे।
शाम का ये होगा समय
इसी तरह शाम को वर्तमान में दर्शन शाम 5 बजकर 30 मिनट पर खुलते हैं तो परिवर्तित समय 4 बजकर 15 मिनट से रात 9 बजकर 30 मिनट पर बंद होंगे। सचिव के नोटिस को मंदिर में चस्पा कर दिया गया है। हाईपावर कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया संभवतः आदेश सोमवार सुबह से लागू हो जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।