विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Banke Bihari Temple: दिवाली के बाद बदल जाएगा मंदिर में दर्शन का समय, भोग में लगेगा पंचमेवा और गर्म दूध

By vineet Kumar MishraEdited By: Abhishek Saxena
Published: Fri, 21 Oct 2022 03:59 PM (IST)

Banke Bihari Mandir ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर आ रहे हैं तो दिवाली के बाद दर्शन के समय में बदलाव हो रहा ...और पढ़ें

Banke Bihari Mandir: वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन का समय भी बदलेगा।
Banke Bihari Mandir: वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन का समय भी बदलेगा।

वृंदावन, संवाद सहयोगी। ठाकुर बांकेबिहारी के भक्त देश ही नहीं विदेश में भी हैं। हर साल लाखों लोग ठाकुरजी की एक झलक देखने के लिए आते हैं। अब शरद ऋतु की शुरुआत हो चुकी है। ठा. बांकेबिहारी की भोगराग सेवा में भी बदलाव होने वाला है। दीपावली के बाद ठाकुरजी को अर्पित होने वाले भोग में गरिष्ठ पदार्थों की मात्रा में बढ़ोतरी होने के सात पंचमेवा भी परोसा जाएगा।

दीपावली के बाद बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन के समय में बदलाव

मंदिर के दर्शन समय में भी बदलाव होगा। इस समय सुबह 7.45 बजे मंदिर के पट खुल रहे हैं। 27 अक्टूबर से सुबह 8.45 बजे मंदिर के पट खुलेंगे और शाम को 8.30 बजे शयनभोग आरती के बाद मंदिर के पट बंद होंगे। अभी रात 9.30 बजे मंदिर के पट बंद हो रहे हैं। ठा. बांकेबिहारी मंदिर में ऋतु के अनुसार भोगराग सेवा और दर्शन समय में परिवर्तन होता आया है।

ठाकुरजी को न लगे सदी, गर्म दूध और पंचमेवा की मात्रा बढ़ेगी

मंदिर सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया, ठाकुरजी को सर्दी का प्रभाव न पड़े, इसलिए सेवायत विशेष इंतजाम करते हैं। ठाकुरजी के भोग में अब तक दूध-दूही और शीतल पदार्थों की मात्रा अधिक रहती थी। अब गरिष्ठ पदार्थ, गर्म दूध परोसा जाएगा और पंचमेवा की मात्रा भी बढ़ाई जाएगी। ताकि ठाकुरजी को सर्दी पर प्रभाव न पड़ सके।

ये भी पढ़ें...

Banke Bihari Temple: बिहारी जी भी बने आयकरदाता, चुकाया साढ़े तीन करोड़ का कर, खाते में जमा हैं 248 करोड़

मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया, दीपावली के बाद 27 अक्टूबर से मंदिर के दर्शन समय में बदलाव होगा। इस दिन से सुबह 8.45 बजे दर्शन खुलेंगे और दोपहर 1 बजे तक आराध्य दर्शन देंगे। शाम को 4.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे और रात 8.30 बजे शयनभोग आरती के बाद पट बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर का यह समय होली तक चलेगा।