विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांकेबिहारी मंदिर में छुट्टी पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़: दर्शन को तरसे श्रद्धालु, चीख उठे बच्चे और महिलाएं

Published: Sun, 04 Oct 2026 07:42 AM (IST)

तीन दिन की छुट्टी के चलते वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गर्मी और भीड़ ...और पढ़ें

तीन दिन की छुट्टी में वृंदावन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।

तीन दिन की छुट्टी में वृंदावन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।

HighLights

  1. तीन दिन की छुट्टी पर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़।

  2. गर्मी और भीड़ के दबाव से कई श्रद्धालु बेहाल, बच्चे-महिलाएं चीखीं।

  3. पुलिस को मंदिर में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में पसीना बहाना पड़ा।

संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। तीन दिन की छुट्टी क्या मिली, ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन की आस में श्रद्धालुओं की भीड़ उम़ड़ी। दिल्ली-एनसीआर के साथ आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शनिवार को मंदिर पहुंचे। आराध्य की एक झलक पाने की चाह में घंटों भीड़ के बीच खड़े रहे। गर्मी और भीड़ के दबाव से कई श्रद्धालु बेहाल नजर आए।

बैरियर खुलते ही आगे बढ़ने की होड़ में बच्चे और महिलाएं पीछे छूटते रहे और उनकी चीख निकलती रही। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों को भी खूब पसीना बहाना पड़ा।

शनिवार सुबह छह बजे से ही बांकेबिहारी मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। समय बढ़ने के साथ भीड़ का दबाव लगातार बढ़ता गया। हालात को देखते हुए पुलिस ने मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं को नियंत्रित करना शुरू किया।

तीन दिन की छुट्टी में वृंदावन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

मंदिर के पट खुलने के बाद बैरियर के आगे खड़े श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। इन श्रद्धालुओं को अपेक्षाकृत आसानी से दर्शन मिल गए, लेकिन बाद में पहुंचे भक्तों को लंबी कतार और कई चरणों में बैरियर पार करने के बाद मंदिर तक पहुंचना पड़ा। विद्यापीठ की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को जब बैरियर पर रोका जाता, तो पीछे से आ रही भीड़ का दबाव कुछ ही देर में बढ़ जाता। स्थिति ऐसी हो जाती कि भीड़ के बीच फंसे लोगों के लिए पीछे लौटना भी मुश्किल था।

यह भी पढ़ें- रसिक दुलारी शरण की मौत पर श्रीराधा केलिकुंज आश्रम की संवेदना, संत प्रेमानंद की छवि धूमिल न करने की अपील

बैरियर खुलते ही आगे बढ़ने की होड़ में बच्चे-महिलाओं की निकली चीख

गर्मी में घंटों खड़े रहने से श्रद्धालुओं की परेशानी और बढ़ गई। इसके बावजूद आराध्य के दर्शन की लालसा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रही। एक के बाद एक बैरियर पार करते हुए श्रद्धालु मंदिर के प्रवेश क्षेत्र तक पहुंचे। यहां रेलिंग के बीच से आगे बढ़कर ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए और निकास की ओर बढ़े। इस दौरान कई स्थानों पर आगे निकलने की होड़ में धक्का-मुक्की जैसे हालात बने।

यह भी पढ़ें- DM अनुनय झा के कदम से मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में मची खलबली, दो स्टेनो सहित 8 कर्मचारियों के ट्रांसफर