डीएम अनुनय झा मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में किया फेरबदल, दो स्टेनो सहित 8 कर्मचारियों के ट्रांसफर
मुरादाबाद के डीएम अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट के आठ कर्मचारियों की तैनाती में फेरबदल किया है, जिसमें दो स्टेनो भी ...और पढ़ें

डीएम अनुनय झा।
HighLights
डीएम अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट में किए आठ तबादले।
दो स्टेनो समेत आठ कर्मचारियों की बदली तैनाती।
कर्मचारियों को दो दिन में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। डीएम अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट के आठ कर्मचारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। आदेश के अनुसार राजेश यादव, आशुलिपिक उपजिलाधिकारी सदर से आशुलिपिक अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मुरादाबाद के साथ संबद्ध किए गए हैं।
वहीं पंकज सिंह, आशुलिपिक अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) से आशुलिपिक उपजिलाधिकारी सदर के पद पर तैनात किए गए हैं। आबकारी सहायक अनिल सैनी को अपने मूल कार्य के साथ अपर जिलाधिकारी (नगर) के पेशकार का कार्य भी संपादित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
डीएम ने पेशकार अपर जिलाधिकारी (नगर) कुलदीप यादव को जिलाधिकारी न्यायालय से संबद्ध किया गया है। एमजे तहसीलदार मुरादाबाद त्रिवेंद्र कुमार को जिलाधिकारी शिविर कार्यालय से संबद्ध किया गया है। स्थानांतरणाधीन नायब नाजिर तहसील बिलारी प्रशांत यादव को एमजे तहसीलदार सदर मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
डीएम ने आठ कर्मचारियों की बदली तैनाती, दो स्टेनो भी शामिल
डीएम अनुनय झा ने वरिष्ठ सहायक सचिन शर्मा को अहलमद माल न्यायालय उपजिलाधिकारी सदर से संबद्ध न्यायालय अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मुरादाबाद में तैनात किया गया है। टंकण लिपिक याचना सक्सेना को संबद्ध न्यायालय जिलाधिकारी मुरादाबाद में भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- नाना रहे बिहार के DGP, माता-पिता भी सिविल सेवा में, अब IAS अनुनय झा बने मुरादाबाद के नए डीएम
दो दिन में नए तैनाती स्थल पर कार्य ग्रहण करने के निर्देश
सभी संबंधित कर्मचारियों को दो दिन के भीतर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बदले गए कर्मचारियों में कुछ ऐसे हैं जो लंबे समय से एक ही पटल पर तैनात थे। फेरबदल के बाद सामने आया कि अब भी कई कर्मचारी ऐसे हैं जो सालों से एक ही पटल पर जमे हैं। इतना ही नहीं प्रोन्नति के बाद भी वही पटल संभाल रहे हैं। ऐसे में उन लोगों का भी फेरबदल तय माना जा रहा है।
