विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा: फर्जी ED अधिकारी सचिन शर्मा के के खुल रहे काले कारनामे, अब सिनेमा मालिक ने दर्ज कराया नया मुकदमा

Published: Tue, 17 Nov 2026 08:09 AM (IST)

मथुरा में फर्जी ईडी अधिकारी बनकर रौब गांठने वाले सचिन शर्मा के खिलाफ जेवी सिनेमा मालिक ने नया मुकदमा दर्ज ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. फर्जी ईडी अधिकारी सचिन शर्मा पर नया मुकदमा दर्ज हुआ

  2. सिनेमा में मुफ्त फिल्म, खाना और एलईडी लेने का आरोप

  3. पहले ही पिता संग धोखाधड़ी के मामलों में जेल में

संवाद सूत्र, रिफाइनरी (मथुरा)। प्रवर्तन निदेशालय का फर्जी अधिकारी बनकर रौब गांठने वाले सचिन शर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अब थाना रिफाइनरी के सामने स्थित जेवी सिनेमा के मालिक की शिकायत पर उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है।

आरोप है कि सचिन ने ईडी अधिकारी होने का रौब दिखाकर सिनेमा में मुफ्त फिल्में देखीं, रेस्टोरेंट में फ्री में खाना खाया और दीपावली पर उपहार के नाम पर एलईडी टीवी भी ले गया। रुपये मांगने पर सिनेमा बंद कराने और मालिक व मैनेजर को जेल भिजवाने की धमकी देने लगा।

आरोपित पिता-पुत्र को पुलिस भेज चुकी है जेल

सिनेमा मैनेजर देवेंद्र कुमार निवासी गांव बाद ने बताया कि सचिन अगस्त से नवंबर 2026 तक खुद को ईंडी अधिकारी बताकर सिनेमा और रेस्टोरेंट की सुविधाओं का मुफ्त में लाभ उठाता रहा। बड़े-बड़े शौक फ्री में कर रहा था। इस दौरान उसका एक साथी भी साथ रहता था। भुगतान की बात उठने पर वह अपने कथित सरकारी पद का रौब दिखाकर प्रबंधन को धमकाने लगा। दीपावली पर उपहार के नाम पर एलईडी भी ले गया था। रुपये मांगने पर सिनेमा बंद कराने की धमकी भी दी।

फर्जी ईडी अधिकारी पर पूर्व में दर्ज हो चुके दो मुकदमे

रिफाइनरी थाना प्रभारी अनुराग चौधरी ने बताया कि सिनेमा प्रबंधन के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बताते चलें कि फरह के दीनदयाल धाम स्थित नगला बर का रहने वाला सचिन शर्मा करीब दो वर्ष से ईडी अधिकारी बनकर जिले के अधिकारियों पर रौब जमा रहा था। नौ नवंबर की दोपहर वह सीओ रिफाइनरी कार्यालय पहुंचा। सीओ ने शक होने पर सचिन से ईडी अधिकारी होने का साक्ष्य मांगा तो वह सकपका गया। ल

दो लोगों से ठगी के 32 लाख रुपये मिले थे

खनऊ ईडी मुख्यालय से उसके फर्जी होने की पुष्टि होने पर उसे कार समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सचिन ने अपने पिता सुरेश शर्मा की भूमिका को लेकर भी पुलिस को जानकारी दी थी। पिता के बैंक खाते से दो लोगों से ठगी के 32 लाख रुपये मिले। पुलिस ने पिता-पुत्र को जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें- एसएसपी श्लोक कुमार ने मथुरा पुलिस में किया बड़ा फेरबदल, 147 दारोगाओं का ट्रांसफर

यह भी पढ़ें- मथुरा में शंकर सेठ के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई के 4 दिन, रियल एस्टेट कारोबार पर संकट

इस मामले में बाद चौकी प्रभारी विक्रांत तोमर ने फर्जी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं दूसरा मुकदमा रिफाइनरी के गोपालपुरा रांची बांगर निवासी पूनम देवी ने दर्ज कराया है। आरोप है कि ठगी की शिकायतें करने पर आरोपित पिता-पुत्र ने उनको जान से मारने की धमकी दी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।