Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Mathura News: आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर गुस्साए ग्रामीण, गोवर्धन-बरसाना मार्ग पर किया प्रदर्शन

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 11:40 AM (IST)

    मथुरा के बरसाना में असामाजिक तत्वों ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने गोवर्धन-बरसाना मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नई प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों ने जाम खोला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    गोवर्धन-बरसाना रोड जाम लगाकर प्रर्दशन करते लोग।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। थाना बरसाना के गांव सीह में डा.भीमराव आंबेडकर प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने से तनाव की स्थिति बन गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने गोवर्धन-बरसाना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। अचानक लगाए गए जाम से वाहन की कतार लगने लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत करने में जुट हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देर रात में प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

    बरसाना थाना क्षेत्र के गांव सीह में असामाजिक तत्वों ने देर रात डा.भीमराव आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह लोगों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखी तो उनमें आक्रोश फैल गया। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद लोग गोवर्धन-बरसाना मुख्य मार्ग पहुंचे और जाम लगा दिया। इससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की करार लग गई।

    दूसरी प्रतिमा लगाने का दिया आश्वासन, तब माने लोग

    सूचना पर एसडीएम गोवर्धन, सीओ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर लोगों को मनाया और जाम खुलवाया।

    बरसाना थाना प्रभारी विनोद बाबू ने बताया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 

    ये भी पढ़ेंः Illegal Conversion Racket: महिला डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, धोखे से मतांतरण कर किया निकाह; फिर दुष्कर्म

    ये भी पढ़ेंः UP News: हरिद्वार के बाद बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में हादसा, करंट फैलने से मची भगदड़ में 2 की मौत; 37 घायल