विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली मनाने के बाद बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, व्यवस्थाएं हुईं चूर-चूर

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:18 AM (IST)

दीपावली के बाद वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे सोमवार शाम को व्यवस्थाएं बिगड़ ...और पढ़ें

बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

HighLights

  1. दीपावली के बाद बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़।

  2. भीड़ के दबाव से मंदिर में व्यवस्थाएं हुईं चरमरा गईं।

  3. कई श्रद्धालु दर्शन से वंचित रहे, आपाधापी का माहौल।

संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। दीपावली मनाने के बाद देशभर के श्रद्धालु अब ठाकुर बांकेबिहारी का आशीर्वाद लेने के लिए आने लगे हैं। सोमवार की सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ में अचानक वृद्धि हो गई। शाम को भीड़ से हालात बिगड़ गए। भीड़ के दबाव से श्रद्धालुओं की हालत खराब होने लगी। आपाधापी का माहौल बन गया। भीड़ से व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। परिक्रमा मार्ग में भी भीड़ का दबाव बन गया। हो गई।

श्रद्धालुओं की भीड़ से हालात बिगड़ने लगे तो मंदिर कर्मचारियों ने परिक्रमा मार्ग की बैरिकेडिंग बंद कर दी। इसके बाद आधे श्रद्धालु एक ओर तो आधे श्रद्धालु दूसरी ओर रह गए। इन श्रद्धालुओं को लंबा सफर तय कर मंदिर तक पहुंच सके।

दीपावली मनाने के बाद आराध्य के दर्शन को बड़ी संख्या में आए श्रद्धालु

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में सोमवार की शाम को अचानक ऐसी वृद्धि हुई कि हालात बदतर हो गए। मंदिर आने वाले रास्तों पर भक्तों का दबाव बन गया। श्रद्धालुओं ने अपने छोटे बच्चों को कंधों पर बैठाकर आगे बढ़ना शुरू कर दिया। बावजूद इसके मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं की हालत खराब होने लगी। मंदिर चबूतरे पर चढ़ने के लिए श्रद्धालुओं में आपाधापी का माहौल बन गया।

भीड़ बढ़ने पर परिक्रमा मार्ग पर लगाई बैरिकेडिंग

कुछ श्रद्धालु एक नंबर गेट की ओर से प्रवेश करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। फिर ये गेट संख्या पांच की ओर परिक्रमा मार्ग से होकर पहुंचने लगे। ऐसे में परिक्रमा मार्ग में दर्शन कर लौटते और दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं का आमना सामना होने से हालात बिगड़ने लगे।

यह भी पढ़ें- फर्जी ED अफसर गिरफ्तार: कार पर नीली बत्ती और रौबदार आवाज, मथुरा में CO ने दिखाई कड़ाई तो गिड़गिड़ाने लगा युवक

यह भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा और अन्नकूट मथुरा में कल: पढ़ें इसके पीछे की पूरी कहानी, नोट करें शुभ मुहूर्त

कई श्रद्धालु दर्शन से वंचित

सुरक्षा गार्डों ने परिक्रमा के बीच बैरिकेडिंग बंद कर दी। इससे आधे श्रद्धालु एक ओर तो कुछ श्रद्धालु दूसरी ओर रह गए। ये लंबा सफर तय करके अपने साथियों के पास पहुंचे। बावजूद इसके हालातों में सुधार नहीं हुआ। मंदिर की आरती होने के बाद पट बंद हुए तो हजारों श्रद्धालु दर्शन से वंचित रह गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।