विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिल्पा शेट्टी ने वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में किए दर्शन, उमड़ी भक्तों की भीड़

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:46 AM (GMT+05:30)

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने गुरुवार रात वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी, जहां सेवायतों ने उन्हें प्रसाद भेंट किया।

बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी। वीडियो ग्रेब।

बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी। वीडियो ग्रेब।

HighLights

  1. शिल्पा शेट्टी ने वृंदावन बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन किए।

  2. अभिनेत्री ने पूजा-अर्चना कर ठाकुरजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

  3. कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी गुरुवार रात ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं। शिल्पा शेट्टी ने आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में गुरुवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे शिल्पा शेट्टी कड़ीसुरक्षा घेरे में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं।

मंदिर में दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं की जैसे ही शिल्पा शेट्टी पर नजर पड़ी, वे आराध्य के दर्शन कर उनकी ओर पहुंचने की कोशिश करने लगे। लेकिन, रेलिंग के घेरे ने श्रद्धालुओं के कदम रोक दिए। बावजूद इसके मंदिर सेवायतों की भीड़ को रोक पाना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती बन गया।

शिल्पा शेट्टी ने मंदिर में आराध्य बांकेबिहारीजी के दर्शन किए और जयकारे लगाए। सेवायतों ने उन्हें ठाकुरजी का प्रसादी अंगवस्त्र, माला और मुरली भेंट की।

अनंत अंबानी ने किए गोवर्धन में दर्शन

वहीं उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी अपने दो दिवसीय ब्रज भ्रमण पर शुक्रवार देर शाम गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने जतीपुरा मुखारविंद मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन किए। प्रभु के दरबार में विविध भोग समर्पित किए और सेवा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आगरा से शाम करीब सात बजे गोवर्धन पहुंचे। वह सबसे पहले गंगाधाम आश्रम पहुंचे, जहां नाथद्वारा के तिलकायत गोस्वामी विशाल बाबा ने उनका स्वागत किया। आश्रम में कुछ समय रुकने के बाद वह विशाल बाबा के सानिध्य में पैदल ही जतीपुरा मुखारविंद गिरिराजजी मंदिर पहुंचे। गिरिराजजी के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति भाव प्रकट किया।

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों उठी बांकेबिहारी मंदिर के लिए नए परिसर की मांग? सेवायतों ने रखी 50 एकड़ भूमि पर निर्माण की बात

यह भी पढ़ें- बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव में चरमराई व्यवस्था, युवती की बिगड़ी हालत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।