मथुरा में विंटर फैशन का नया ट्रेंड: क्रॉप स्वेटर, हाई जींस और लांग कोट हुडी की धूम
सर्दियों की दस्तक के साथ मथुरा के बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है, जिसमें क्रॉप स्वेटर के साथ हाई-वेस्ट जींस, लॉन्ग कोट और हुडी जैसे नए ट्रेंड दिख रहे हैं।

मथुरा में सर्दियों के कपड़ों की खरीदारी करते लोग। जागण
HighLights
क्रॉप स्वेटर, हाई-वेस्ट जींस और लॉन्ग कोट का नया ट्रेंड।
पुराने कपड़ों को नए अंदाज में पहनने पर जोर दिया जा रहा।
आरामदायक और स्टाइलिश विंटर वियर युवाओं की पहली पसंद।
जागरण संवाददाता, मथुरा। सर्दियों की दस्तक के साथ ही बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है। स्वेटर, हुडी, जैकेट और कोट के साथ इस बार विंटर फैशन में कई नए प्रयोग देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि अब केवल नए कपड़े खरीदने के बजाय पुराने आउटफिट को नए अंदाज में पहनने पर भी जोर दिया जा रहा है। एक ही जैकेट या स्वेटर को अलग-अलग कपड़ों के साथ पहनकर हर बार नया लुक तैयार किया जा सकता है। फैशन डिजाइनर भी इसी सोच को ध्यान में रखते हुए अपने विंटर कलेक्शन में नए डिजाइन और आकर्षक कांबिनेशन शामिल कर रहे हैं।
इस बार सर्दियों के फैशन में कपड़ों की लेयरिंग, अलग-अलग फैब्रिक का मेल और आउटफिट की फिटिंग पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
क्रॉप स्वेटर के साथ हाई-वेस्ट जींस, लंबी जैकेट के साथ फिट टाप और ढीले कोट के साथ स्ट्रेट पैंट जैसे कांबिनेशन युवाओं को नया कैजुअल लुक देंगे। वहीं, ऑफिस, पार्टी और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी अलग-अलग स्टाइल के कपड़े तैयार किए जा रहे हैं। इससे एक ही आउटफिट को अवसर के हिसाब से अलग अंदाज में पहना जा सकेगा।
लड़कियों की पसंद लांग कोट और हुडी
बाजार में भी इस बार नए डिजाइन और रंगों के गर्म कपड़ों की अच्छी रेंज देखने को मिल रही है। लांग कोट, जींस, हाफ कोट और हुडी युवाओं की पसंद में शामिल हैं। लड़कियां भी इनको पसंद कर रही हैं। इनके साथ अलग-अलग तरह के टाप और ट्राउजर पहनकर आकर्षक लुक तैयार किया जा सकता है। वहीं, हल्के और आरामदायक कपड़ों की मांग भी बनी हुई है, जिन्हें रोजाना के इस्तेमाल के साथ बाहर घूमने के दौरान भी पहना जा सके।
यह भी पढ़ें- शादी के सीजन में सोने-चांदी के दामों में आई भारी गिरावट, आगरा सराफा बाजार में आया बूम; आज का भाव
अलग-अलग आउटफिट के साथ नए कांबिनेशन बनाकर खुद को दें ट्रेंडी लुक
कृष्णानगर प्रगति बुटिक की फैशन डिजाइनर रीता चौधरी कहती हैं कि विंटर सीजन में अब आराम और स्टाइल दोनों को महत्व दिया जा रहा है। पुराने कपड़ों को नए कांबिनेशन के साथ पहनने का यह तरीका फैशन को नया अंदाज देने के साथ खरीदारी के खर्च को भी कम कर सकता है। हमारे पास सर्द मौसम को देखते हुए सनील कपड़ा के सलवार-सूट तैयार कराए जा रहे हैं। लड़कियों में सर्वाधिक पसंद लांग कोट-जींस एवं हुडी व जींस का क्रेज बढ़ा है। युवतियां लांग कोट सिलवाने भी आ रही हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।