Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद का वंदन

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 13 Jan 2022 06:10 AM (IST)

    मैनपुरी जासं। बुधवार को शिक्षण और सामाजिक संस्थाओं में युवा दिवस का आयोजन हुआ। स्वामी विवेकानंद का वंदन कर उनको याद किया गया। वक्ताओं ने स्वामी को जीवन धर्म साहित्य दर्शन और आध्यात्मिकता की महान शिक्षाओं का पुरोधा बताया।

    Hero Image
    युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद का वंदन

    जासं, मैनपुरी: बुधवार को शिक्षण और सामाजिक संस्थाओं में युवा दिवस का आयोजन हुआ। स्वामी विवेकानंद का वंदन कर उनको याद किया गया। वक्ताओं ने स्वामी को जीवन, धर्म, साहित्य, दर्शन और आध्यात्मिकता की महान शिक्षाओं का पुरोधा बताया।

    सुदिती ग्लोबल एकेडमी में स्वामी विवेकानन्द की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। उपप्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए उनके जीवन जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। स्वामी जी के जीवन पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आन लाइन आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर अपने मनोभावों को व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक डा.ओमेश जादौन, शंशाक दुबे, राधारमण तिवारी, दीपक उपाध्याय, राजेश मौर्या, शिवम मित्तल, विजय कुमार सिंह, ममता भारद्वाज, अक्षय दीक्षित, पूजा दुबे, प्रिया दुबे, मंजू मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर की पंजाबी कालोनी स्थित सेठ चंनु राम बजाज मेमोरियल पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। प्रबंधक प्रेम लूथरा, पैट्रिशिया लूथरा, सिधु अरोरा और प्रधानाचार्य उपेंद्रनाथ मिश्रा ने स्वामी के चित्र पर माल्यापण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

    वहीं, शहर के गंगा सहाय कन्या इंटर कालेज में एनएसएस की स्वयं सेविकाओं ने स्वमी की जयंती को युवा दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य शोभा मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी ललिता शाक्य ने स्वामीजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रिया राठौर, आफरीन ने स्वामीजी के जीवन से जुड़ी बातें बताई। इस मौके पर निशा यादव, रेनू मिश्रा, कमलेश कुमारी, रीना चौधरी, सीमा तिवारी, उर्मिला भारतीय, शोभा राठौर, रश्मि वर्मा, दिव्या वर्मा, रेखा दीक्षित, प्रीति सक्सेना, नारायन गुप्ता, हरीशंकर, अशुंल आदि मौजूद रहे। संचालन कमलेश कुमारी ने किया। स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होते लोग

    संवाद सूत्र, करहल : कस्बा के संत विवेकानंद हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद की 159वीं जन्म जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से लोग प्रेरित होते हैं।

    खंड शिक्षा अधिकारी राम शंकर कुरील, ईओ नगर पंचायत प्रभात रंजन यादव ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खंड शिक्षा अधिकारी रामशंकर कुरील ने संबोधित करते हुए कहा, स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष सदियों में एक बार ही जन्म लेते हैं। ऐसे महापुरुषों के विचार लोगों को निरंतर प्रेरित करने का कार्य करते हैं। ईओ प्रभात रंजन यादव ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। स्कूल के प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह ने कहा कि जब स्वामी विवेकानंद विदेश गए तो उनका भगवा वस्त्र और पगड़ी देख कर वहां की लोगों ने पूछा, आपका बाकी सामान कहां है? स्वामी जी ने उन लोगों से कहा, बस यही सामान है। आपकी संस्कृति का निर्माण आपके दर्जी करते हैं, जबकि हमारी संस्कृति का निर्माण हमारा चरित्र करता है। इस मौके पर सरिता यादव, सोहित कुमार, चंद्रजीत सिंह, विजेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, प्रभात कुमार, विजय, तान्या, आलिया, सोनम पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, नंद किशोर, सुधीर, नितिन, अनूप आदि ने स्वामी जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।