विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी में मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत, स्वजन ने बिना पोस्टमार्टम उठाया शव

By Rishu BhadauriaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 28 Nov 2026 11:05 AM (IST)

मैनपुरी के गिंगौरा गांव में भैंस खोलते समय मधुमक्खियों के हमले से 45 वर्षीय सुनीता पाल की मृत्यु हो गई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया और परिजन बिना पोस्टमार्टम शव ले गए।

सुनीता का फाइल फोटो।

सुनीता का फाइल फोटो।

HighLights

  1. मैनपुरी के गिंगौरा गांव में मधुमक्खियों ने महिला पर हमला किया।

  2. भैंस खोलते समय हुए हमले में 45 वर्षीय सुनीता पाल की मौत।

  3. परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। भोगांव क्षेत्र के गांव गिंगौरा में शुक्रवार देर शाम घर के बाहर खूंटे से बंधी भैंस खोलते समय मधुमक्खियों ने 45 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के लगातार काटने से महिला का पूरा शरीर सूज गया। स्वजन उन्हें सीएचसी भोगांव ले गए, जहां से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में कुछ देर चले इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए हैं।

बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले गए स्वजन

गांव गिगौरा गांव निवासी रजनीश पाल की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता पाल रेलवे स्टेशन के पास रहती थीं। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह घर के पास बंधी अपनी भैंस को खोलने गई थीं। तभी पास में लगे पेड़ पर बने मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक झुंड निकल आया। इससे पहले कि सुनीता कुछ समझ पातीं, तब तक मधुमक्खियों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया।

झुंड के लगातार डंक मारने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें मधुमक्खियों से बचाया।

घर के पास बंधी भैंस खोलते समय हुआ हादसा

स्वजन उन्हें तत्काल भोगांव सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में कुछ देर चले इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार मधुमक्खियों के डंक से महिला की हालत बेहद गंभीर हो गई थी और उनका पूरा शरीर सूज गया था। महिला की मृत्यु से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- बसपा सुप्रीमो मायावती ने 33% महिला आरक्षण का किया स्वागत, एससी-एसटी महिलाओं के लिए अलग कोटे की मांग

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, मां-बेटे समेत 4 की मौत


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।