Move to Jagran APP

Mainpuri: दो बच्चों की मां पर चढ़ा 'इश्क का खुमार', प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, शादी से हुआ था लापता

Mainpuri News दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए जब महिला को उठाया तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने प्रेमी को भी पकड़ा है। हत्या कैसे की गई है पुलिस जानकारी कर रही है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Sat, 28 Jan 2023 02:31 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2023 02:31 PM (IST)
Mainpuri News: सरसों के खेत में मिला था युवक का शव।

मैनपुरी, जागरण टीम। यूपी के मैनपुरी जिले में पुलिस ने हत्या का राजफाश किया है। मामला बिछवां क्षेत्र का है। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। शव को सरसों के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने घटना का राजफाश कर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

loksabha election banner

नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता था युवक

थाना बिछवां के नगला पृथ्वी निवासी ब्रजेश कुमार नोएडा में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। उनकी पत्नी रेनू, छह वर्षीय पुत्र आदित्य, चार वर्षीय पुत्री अंशिका भी उनके साथ नोएडा में रहते थे। 24 जनवरी को चारों लोग गांव में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। 26 जनवरी की रात विवाह समारोह के दौरान ब्रजेश लापता हो गए थे। स्वजन ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें...

Firozabad: जयमाला पर दूल्हे की चाल देखकर दुल्हन हुई बेहोश, होश आने पर कह दी ऐसी बात कि लौट गई बरात

सरसों के खेत में मिला था शव

शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनका शव गांव से कुछ दूर स्थित सरसों के खेत में पड़ा मिला। उनके सिर में गहरी चोट का निशान था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। ब्रजेश के भाई राजेश ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार के मोहित और ब्रजेश की पत्नी रेनू फोन पर रोजाना घंटों बातचीत करते थे। ब्रजेश इसका विरोध करते थे। इसी को लेकर ब्रजेश का रेनू और मोहित से विवाद होता था। राजेश ने आशंका जताई के रेनू और मोहित ने ही उनके भाई ब्रजेश की हत्या की है।

ये भी पढ़ें...

सहायक अध्यापक हसमुद्दीन निलंबित, गणतंत्र दिवस पर स्कूल में भारत माता के चित्र पर पुष्प चढ़ाने से किया था मना

पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.