विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Firozabad: जयमाला पर दूल्हे की चाल देखकर दुल्हन हुई बेहोश, होश आने पर कह दी ऐसी बात कि लौट गई बरात

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 28 Jan 2023 07:08 AM (IST)

Firozabad News गुरुवार रात आई थी बरात। दुल्हन को कराया गया अस्पताल में भर्ती दूल्हे को दिव्यांग बता दुल्हन का ...और पढ़ें

Firozabad News: जयमाला में दूल्हे को लड़खड़ाते देख बेहोश हो गई दुल्हन।
Firozabad News: जयमाला में दूल्हे को लड़खड़ाते देख बेहोश हो गई दुल्हन।

संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद-फिरोजाबाद। सात जन्मों के बंधन में बंधने से पहले दुल्हन जयमाला के समय दूल्हे को लड़खड़ाते देख स्टेज पर बेसुध हो गई। इससे शादी समारोह स्थल पर रंग में भंग पड़ गया। दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह होश आने पर उसने दूल्हे को दिव्यांग बताते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। देर शाम तक दोनों पक्षों थाने में रहे और आपस में फैसले की सहमति बनाकर लौट गए।

बरात चढ़ने के बाद जयमाला का था कार्यक्रम

थाना क्षेत्र के गांव रिठरा में पड़ोसी गांव नगला जलुआ से गुरुवार रात आठ बजे बरात पहुंची थी। शादी वाले परिवार में रस्में पूरी की जा रही थीं। बरात चढ़ने के बाद रात 12 बजे जयमाला का कार्यक्रम होने जा रहा था। दूल्हा जयमाला डालने के लिए स्टेज पर पहुंचा। दूल्हे के कदमों में लचक देख उसके दिव्यांग होने की चर्चा शुरू हो गई। इसके बाद अचानक दुल्हन बेसुध होकर गिर पड़ी।

दुल्हन को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पूरी रात बरात रुकी रही। शुक्रवार सुबह होश आने पर दुल्हन ने दूल्हे को दिव्यांग बताते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। दूल्हा और उसके स्वजन थाने पर पहुंच गए। पुलिस ने चिकित्सालय में दुल्हन से बात की, लेकिन वह तैयार नहीं हुई।

लड़का देखने गए थे तब चारपाई पर बैठा था

दुल्हन की मां का कहना है कि स्वजन जब लड़का देखने गए थे तो वह चारपाई पर बैठा था, इसलिए कुछ पता नहीं चला। दिव्यांग होने का पता चला, इसलिए शादी से इंकार कर दिया है। इंस्पेक्टर हरवेंंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपस में बात चल रही है।

शादी का पूरा खर्चा दूल्हा पक्ष ने उठाया था

छह भाई-बहनों में दुल्हन सबसे छोटी है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर पूरा खर्च दूल्हा पक्ष उठा रहा था। वहीं दुल्हन की मां ने मध्यस्थ पर पैसे लेने का आरोप लगाया है।

गेस्ट हाउस में फायरिंग का मामला निकला फर्जी

शिकोहाबाद में गुरुवार रात आवगंगा रोड स्थित गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान बाराती व घराती पक्ष के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जांंच में फायरिंग की बात जांच में फर्जी पाई गई। भरत रिसोर्ट में रामपाल सिंह निवासी नगला बबूल हाल निवासी एटा रोड की लड़की की शादी थी। बारात आदर्श नगर से आई थी।

देर रात किसी बात पर बाराती और घराती पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। उसी दौरान किसी ने पुलिस को फायर होने की सूचना दे दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इंस्पेक्टर हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि झगड़ा करने के मामले में एक व्यक्ति से पूछताछ की गई। फायरिंग होने की बात गलत है।