विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बीवी की डिमांड पूरी करने में खर्च होती है पूरी कमाई', थाने पहुंचा पति बोला- फोर्स लगा दो या ये आदत छुड़ा दो

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 06 Sep 2023 07:57 AM (IST)Updated: Wed, 06 Sep 2023 08:22 AM (IST)

साहब... बीवी की शराब छुड़ा दो या डेरे में फोर्स लगा दो -पांच साल पहले हुआ था विवाह। शुरुआत में ...और पढ़ें

साहब... बीवी की शराब छुड़ा दो या डेरे में फोर्स लगा दो
साहब... बीवी की शराब छुड़ा दो या डेरे में फोर्स लगा दो

HighLights

  1. युवक पुलिस के पास पहुंचा और बोला शराब की आदत से नहीं बचते राशन के रुपये
  2. पहले बियर मांगती थी, अब शराब पीने लगी बीवी

मैनपुरी, जागरण संवाददाता। साहब, मेरी बीवी की शराब छुड़ा दो या डेरे में फोर्स लगा दो। अब मैं अपनी बीवी से परेशान नहीं बल्कि डरा हुआ रहता हूं। नशे में वह कुछ भी कर सकती है। शराब का खर्च उठाना, मेरे बस के बाहर की बात हो गई है। युवक की इस शिकायत पर पुलिस पसोपेश में पड़ गई है।

बंजारा समाज का युवक पहुंचा था थाने

कुरावली क्षेत्र के एक डेरे का निवासी बंजारा समाज का युवक रविवार को थाना पहुंचा। उसने बताया कि पांच साल पहले उसका विवाह हुआ था। शादी के बाद शुरू में पत्नी ने बियर की मांग की तो पिलाता रहा। कुछ महीने बाद वह शराब मांगने लगी। बीवी के प्यार में शराब भी लाने लगा, लेकिन धीरे-धीरे वह नशेबाज बन गई। अब पूरी कमाई उसकी शराब में ही चली जाती है।

अब नहीं बचते राशन के लिए भी पैसे

राशन के लिए पैसे नहीं बचते हैं। शराब न लाने पर वह मारपीट करती है। मुहल्ले के लोग समझाने की कोशिश करते हैं तो उनके साथ भी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देती है। नशे की हालत में कपड़े फाड़ कर फेंक देती है। नशे की हालत में कई बार उसके ऊपर डंडे और सरिया से हमला कर घायल कर चुकी है। परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट करती है।

एसओ कुरावली विनोद कुमार ने बताया कि युवक द्वारा पत्नी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया गया है। पारिवारिक मामला है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शराब ही तो पीती है खून तो नहीं पीती

युवक का आरोप है कि उसने ससुराल वालों से शिकायत की तो वे उल्टे उसे धमकाते हैं। कहते हैं कि शराब ही तो पीती है, तुम्हारा खून तो नहीं पीती है। तुम उसे शराब भी नहीं पिला सकते तो शादी क्यों की थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि या तो पत्नी को समझा दो या तलाक दिलवा दो। अगर पत्नी की शराब छूट जाए तो वह उसे साथ रखने के लिए भी तैयार है।