विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी के भोगांव में औद्योगिक विकास के लिए यूपीसीडा की नई पहल, लेखपालों से भूमि प्रस्ताव मांगे

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:19 PM (IST)

मैनपुरी के भोगांव में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए यूपीसीडा एक नई इकाई स्थापित करेगा। इसके लिए तहसील ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. यूपीसीडा भोगांव में औद्योगिक विकास के लिए नई इकाई स्थापित करेगा।

  2. लेखपालों से उपयुक्त ग्रामसभा और शासकीय भूमि के प्रस्ताव मांगे गए।

  3. चिह्नित भूमि की बेहतर रेलवे, हाईवे कनेक्टिविटी होना आवश्यक है।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। भोगांव में औद्योगिक विकास के लिए तहसील स्तर पर नई भूमि चिह्नित कर उद्योग की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) के निर्देश पर तहसील क्षेत्र में उपयुक्त भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। इस काम के लिए लेखपालों से ग्रामसभा व अन्य शासकीय भूमि का प्रस्ताव मांगा गया है।

प्रदेश में औद्योगिक विकास का माहौल बनाने के लिए यूपीसीडा लगातार संभावनाओं की तलाश कर रहा है। नए औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है।

ग्रामसभा व अन्य उपयुक्त शासकीय भूमि का प्रस्ताव तहसील स्तर से तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। चिह्नित भूमि के आसपास रेलवे, हाईवे, एक्सप्रेसवे व अन्य परिवहन व्यवस्थाओं की बेहतर कनेक्टिविटी होना जरूरी है।

यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डाॅ. बलकार सिंह के निर्देश पर भविष्य में औद्योगिक क्लस्टर व औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की संभावना से संबंधित भूमि की तलाश शुरू करा दी गई है।

भोगांव तहसील प्रशासन ने इस संबंध में लेखपालों से ग्रामसभाओं की भूमि के प्रस्ताव निर्धारित मानक के अनुसार मांगे हैं। तहसीलदार घासीराम ने बताया कि औद्योगिक विकास के लिए जरूरी भूमि को तलाशा जा रहा है। विस्तृत प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।

रुई में पहले से चिह्नित है औद्योगिक आस्थान की जगह

भोगांव क्षेत्र में गांव रुई के पास सैकड़ों बीघा भूमि पर यूपीसीडा पहले ही औद्योगिक आस्थान का विकास कर चुकी है। यहां व्यवस्थाओं के अभाव में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना नहीं हो पाई है। बसपा सरकार में इस इकाई का बेहतर विकास किया गया था।

यह भी पढ़ें- देश में खुलेंगे निवेश के नए रास्ते, मेकॉन और EY मिलकर बढ़ाएंगे औद्योगिक विकास की रफ्तार

यह भी पढ़ें- अमेठी में औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे 250 हेक्टेयर में बनेगा कॉरिडोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।