विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देश में खुलेंगे निवेश के नए रास्ते, मेकॉन और EY मिलकर बढ़ाएंगे औद्योगिक विकास की रफ्तार

Published: Wed, 11 Nov 2026 01:37 PM (IST)

देश में निवेश बढ़ाने और नई औद्योगिक परियोजनाओं को गति देने के लिए मेकान लिमिटेड और EY ने हाथ मिलाया ...और पढ़ें

मेकान और अर्न्स्ट एंड यंग ने औद्योगिक विकास हेतु समझौता किया।

मेकान और अर्न्स्ट एंड यंग ने औद्योगिक विकास हेतु समझौता किया।

HighLights

  1. मेकान और अर्न्स्ट एंड यंग ने औद्योगिक विकास हेतु समझौता किया।

  2. निवेश प्रक्रियाओं को सरल बनाकर निवेशकों को आकर्षित करना लक्ष्य।

जागरण नेटवर्क, रांची। देश में निवेश बढ़ाने और नई औद्योगिक परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए मेकॉन लिमिटेड और अर्न्स्ट एंड यंग एलएलपी (ईएंडवाई) ने हाथ मिलाया है। दोनों संस्थानों के बीच रणनीतिक सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस साझेदारी से निवेश के नए रास्ते खुलने के साथ औद्योगिक और आधारभूत संरचना के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

समझौते के तहत दोनों संस्थान अपनी विशेषज्ञता और अनुभव का साझा उपयोग करेंगे। मेकॉन की इंजीनियरिंग एवं तकनीकी विशेषज्ञता और अर्न्स्ट एंड यंग के निवेश एवं व्यावसायिक परामर्श अनुभव का लाभ औद्योगिक परियोजनाओं को मिलेगा। दोनों संस्थान मिलकर ऐसे क्षेत्रों की पहचान करेंगे, जहां निवेश की बेहतर संभावनाएं हैं।

इस पहल का एक प्रमुख उद्देश्य निवेशकों की राह आसान बनाना भी है। निवेश संबंधी प्रक्रियाओं को सरल बनाने, संभावित निवेशकों को आकर्षित करने और नई परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा औद्योगिक विकास की प्राथमिकताओं की पहचान कर योजनाओं को धरातल पर उतारने में सहयोग किया जाएगा।

मेकॉन के अनुसार, यह साझेदारी केवल निवेश आकर्षित करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों के विस्तार और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा देगी। इससे आने वाले समय में नई परियोजनाओं के साथ रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। दोनों संस्थानों का यह साझा प्रयास देश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देने में सहायक साबित हो सकता है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।