अमेठी में औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे 250 हेक्टेयर में बनेगा कॉरिडोर
अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे लगभग 250 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्थल का ...और पढ़ें
-1792855630422_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे 250 हेक्टेयर औद्योगिक कॉरिडोर बनेगा।
पहले चरण में 148 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण पूरा हुआ।
स्थानीय युवाओं को रोजगार, औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
जागरण संवाददाता, अमेठी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे लगभग 250 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक कारिडोर विकसित किया जाएगा। कारिडोर ऊंचगांव और सेवरा गांव के पास, एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन संख्या 58 के निकट प्रस्तावित है।
परियोजना की प्रगति का जायजा लेने जिलाधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि पहले चरण में 148 हेक्टेयर भूमि के क्रय एवं अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण में शेष 102 हेक्टेयर भूमि के क्रय की तैयारी की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार काम आगे बढ़ाने और भूमि संबंधी कार्यों में समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कॉरिडोर से औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं। इससे व्यापार, परिवहन, लाजिस्टिक्स और अन्य सहायक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। एक्सप्रेसवे के निकट होने से माल परिवहन और औद्योगिक आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होगा। निरीक्षण में उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना नीतेश राज और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
