विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी पुलिस के सिपाही अमित कुमार चौहान की मैनपुरी में मौत, मथुरा पुलिस लाइन में थे तैनात

By Shekhar GaurEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 04 Nov 2026 03:16 PM (IST)

मथुरा पुलिस लाइन में तैनात मैनपुरी के एक मुख्य आरक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे मैनपुरी में ...और पढ़ें

सिपाही का फाइल फोटो।

सिपाही का फाइल फोटो।

HighLights

  1. मथुरा पुलिस लाइन के हेड कांस्टेबल की मौत

  2. मैनपुरी में संदिग्ध हालत में मिले, अस्पताल में भर्ती

  3. सैफई में मृत घोषित, पोस्टमार्टम कराया गया

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। मथुरा पुलिस लाइन में तैनात एक मुख्य आरक्षी मंगलवार की शाम किसी से मिलने के लिए मैनपुरी आए थे। इसके बाद रात करीब आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में वह शीतला देवी मंदिर के पास मरणासन्न अवस्था में मिले। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर स्वजन उन्हें लेकर आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सैफई में ही उनका पोस्टमार्टम कराया गया है।
थाना बिछवां के गांव जिरौली निवासी 44 वर्षीय अमित कुमार चौहान पुत्र चक्रपाल सिंह उप्र पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल थे। वह वर्तमान में मथुरा की पुलिस लाइन में तैनात थे। वह अवकाश पर घर आए थे।

मंगलवार की शाम को किसी से मिलने के लिए गांव से मैनपुरी आए थे

मंगलवार की देर शाम को वह घर से किसी से मिलने के लिए मैनपुरी के लिए निकले थे। इसके बाद रात करीब आठ बजे वह मरणासन्न हालत में शीतला देवी मंदिर के पास पड़े मिले। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्वजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में किया मृत घोषित

यहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई रेफर कर दिया गया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता चक्रपाल सिंह ने बताया कि अमित कुमार दो बहनों के बीच इकलौता भाई थी।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर अलीगढ़ यात्रियों को तोहफा: 5 से चलेंगी दो नई ईएमयू ट्रेनें, दिल्ली-गाजियाबाद का सफर आसान

यह भी पढ़ें- दिल्ली रैली से दूरी पर युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन, अलीगढ़ के संजय यादव सहित पश्चिमी यूपी के 7 जिलाध्यक्ष निलंबित

थानाध्यक्ष बिछवां आशीष दुबे ने बताया कि मथुरा पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई है। मृतक का सैफई में पोस्टमार्टम कराया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।