विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर अलीगढ़ यात्रियों को तोहफा: 5 से चलेंगी दो नई ईएमयू ट्रेनें, दिल्ली-गाजियाबाद का सफर आसान

Published: Wed, 04 Nov 2026 08:40 AM (IST)

रेलवे 5 नवंबर से दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो अतिरिक्त ईएमयू ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। ये ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. 5 नवंबर से दो अतिरिक्त ईएमयू ट्रेनों का संचालन।

  2. नई दिल्ली-गाजियाबाद से अलीगढ़ तक होगा विस्तार।

  3. दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। रेलवे दीपावली पर यात्रियों की सहूलियत के लिए दो ईएमयू का अतिरिक्त संचालन पांच नवंबर से करेगी। इसमें पहली ईएमयू (नई दिल्ली-गाजियाबाद-नई दिल्ली) का गाजियाबाद से अलीगढ़ तक का विस्तार किया गया है, जबकि दूसरी ईएमयू रात में गाजियाबाद से अलीगढ़ तक आएगी। इसमें 12 डिब्बे हैं। दोनों ट्रेन अधिकांश स्टेशनों पर रुकते हुए दो से ढाई घंटे में सफर तय करेंगी। इन ट्रेनों में लगभग दो हजार यात्री सफर कर सकेंगे।

दोनों ईएमयू ट्रेनों में दिन और रात में लगभग दो हजार लोग कर सकेंगे सफर

रेलवे पांच नवंबर से गाजियाबाद से अलीगढ़ तक आने-जाने के लिए दो अतिरिक्त ईएमयू ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। पहली ईएमयू 64426/64429 (नई दिल्ली-गाजियाबाद-नई दिल्ली) ट्रेन का अलीगढ़ जंक्शन तक विस्तार किया गया है। यह ट्रेन पांच से 14 नवंबर तक अलीगढ़ आएगी और जाएगी।

ट्रेन में छह यात्री डिब्बे

इसमें छह यात्री डब्बे हैं। ट्रेन सुबह 9:55 बजे नई दिल्ली से खुलेगी, फिर गाजियाबाद पहुंचेगी। 10 मिनट के बाद 10:55 बजे अलीगढ़ के लिए रवाना होगी। ट्रेन दोपहर एक बजे अलीगढ़ जंक्शन पर पहुंचेगी। आधे घंटे बाद 64429 ईएमयू नई दिल्ली के लिए अलीगढ़ जंक्शन पर दोपहर 1:30 बजे खुलेगी और शाम 4:30 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी यहां से ट्रेन शाम 5:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। दूसरी ईएमयू 04414/04413 पांच से सात नवंबर तक गाजियाबाद से अलीगढ़ तक संचालित होगी।

यह भी पढ़ें- सुबह धुंध, दोपहर धूप के साथ रात में ठंडक... यूपी के अलीगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज

यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ पर हावड़ा तक के लिए विशेष ट्रेन, अलीगढ़ पर रहेगा ये टाइम टेबल

यह ट्रेन निर्धारित तिथियों में रात 8:05 बजे बजे गाजियाबाद से खुलेगी और रात 10:30 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी फिर 04413 ईएमयू रात में 11:30 बजे चलेगी और रात दो बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।