दीपावली और छठ पर हावड़ा तक के लिए विशेष ट्रेन, अलीगढ़ पर रहेगा ये टाइम टेबल
भारतीय रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व के लिए यात्रियों की सुविधा हेतु दो आरक्षित विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय ...और पढ़ें

Indian Railway News: सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
दीपावली और छठ के लिए दो विशेष ट्रेनें संचालित होंगी।
नई दिल्ली/आनंद विहार से हावड़ा/सबौर तक चलेंगी ये ट्रेनें।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दीपावली और छठ पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो आरक्षित विशेष ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन 04054 नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस चार, पांच, सात, 11 व 12 नवंबर को शाम 6:15 बजे चलेगी। आनंद विहार से शाम 6:15 बजे चलकर अलीगढ़ जंक्शन पर रात 9:50 बजे आएगी। ट्रेन 24 घंटे से अधिक समय तय करने के बाद रात 11:40 बजे हावड़ा जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन 04053 (हावड़ा-नई दिल्ली) छह, सात, नौ, 13 व 14 नवंबर को हावड़ा से रात 1:40 बजे चलेगी। ट्रेन 24 घंटे की दूरी तय करने के बाद रात 2:10 बजे जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद नई दिल्ली सुबह 8:10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 04066 आनंद विहार टर्मिनल-सबौर एक छह, सात, 11 व 12 नवंबर को चलेगी। आनंद विहार से ट्रेन सुबह 6:48 बजे जंक्शन पर आएगी। दो मिनट के बाद सबौर के लिए रवाना हो जाएगी।
अगले दिन यह ट्रेन सुबह सात बजे साबौर पहुंचेगी। ट्रेन 04065 सबौर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए सात, आठ, 12 व 13 नवंबर को संचालित होगी। ट्रेन साबौर से सुबह 11 बजे आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 7:38 बजे जंक्शन पर आएगी। दोपहर 1:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व ट्रेन के समय एवं अन्य संबंधित जानकारी रेलवे पूछताछ सेवा अथवा आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर लें।