Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: पांच महीने में टूट कर बिखरा सात जन्मों का रिश्ता, बड़ा सवाल पैदा कर गई महिला सीएचओ की मौत

    By Sanjay TrivediEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 11:24 PM (IST)

    टीचर कॉलोनी स्थित किराए के घर में रह रही महिला सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) का शव घर में फंदे पर लटका मिला। पति ने घटना को आत्महत्या बताया है। वहीं मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला सीएचओ के पति अनिल शर्मा भी बेवर क्षेत्र के गांव शीलवंत में सीएचओ के पद पर कार्यरत हैं।

    Hero Image
    फंदे पर लटका मिला महिला सीएचओ का शव।

    संवाद सूत्र, बेवर। टीचर कॉलोनी स्थित किराए के घर में रह रही महिला सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) का शव घर में फंदे पर लटका मिला। पति ने घटना को आत्महत्या बताया है। वहीं मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कन्नौज के कस्बा छिबरामऊ स्थित मोहल्ला गणेश त्रिपाठी नगर निवासी अनिल त्रिपाठी की पुत्री सुष्मिता त्रिपाठी स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ थी। उनकी तैनाती बेवर क्षेत्र के विनोदपुर में थी। वहीं अनिल शर्मा निवासी कृष्णा नगर दौसा राजस्थान बेवर क्षेत्र के गांव शीलवंत में सीएचओ के पद पर कार्यरत हैं। 

    जान पहचान के बाद लिया था फैसला

    दिसंबर 2022 में दोनों के बीच जान पहचान हुई। अप्रैल 2023 में परिजनों ने दोनों का विवाह करा दिया। विवाह के बाद सुष्मिता और अनिल, बेवर की टीचर कॉलोनी में किराए के घर में रहने लगे। 

    वापस लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला

    शनिवार सुबह सुष्मिता स्कूटी लेकर ड्यूटी पर चली गई। बाद में अनिल भी बाइक से ड्यूटी चले गए। शाम करीब छह बजे अनिल वापस लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो अनिल ने मोहल्ले के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ दिया। 

    कमरे में अंदर पहुंचे तो सुष्मिता का शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

    यह भी पढ़ें: UP News: स्टेटस पर पत्नी की फोटो लगाकर पति करता है गलत बातें, शादी के बाद सामने आई असलियत, मामला दर्ज

    मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

    सूचना मिलने पर मायके वाले पहुंच गए। उनका आरोप है कि सुष्मिता का पति और अन्य ससुरालीजन दहेज में नकदी और कार की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर सुष्मिता की हत्या की गई है। 

    एसओ विदेश कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा।

    यह भी पढ़ें: लड़कियां मेला कैसे देखेंगी? उन्हें तो शोहदे ‘देख’ रहे हैं! मेले में युवतियों से छेड़छाड़, पिटाई का वीडियो वायरल